Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF जीता, खुशी से गदगद राहुल गांधी क्या बोले
Kerala Election Results 2026: कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि राज्य में "प्रतिभा" और "क्षमता" है। उन्होंने विजयी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी और केरल की जनता को उनके निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद दिया।
भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने लगभग 87 सीटों पर जीत दर्ज की या आगे चल रहे थे। गठबंधन में, कांग्रेस को 63, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को 22, तथा केरल कांग्रेस (जेकब) और रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीओआई) को एक-एक सीट मिली। केरल में यूडीएफ की जीत पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

केरल में कांग्रेस मिली जीत से गदगद राहुल गांधी क्या बोले?
मतदान आंकड़ों के समेकन के बाद Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केरल की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि "केरल के मेरे भाइयों और बहनों का धन्यवाद, जिन्होंने एक निर्णायक जनादेश दिया। यूडीएफ के हर नेता और कार्यकर्ता को एक कठिन लेकिन सुव्यवस्थित अभियान के लिए बधाई।" गांधी ने यह भी कहा कि केरल में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है, और अब यूडीएफ सरकार के पास इन दोनों का सही उपयोग करने की दृष्टि है। उन्होंने जल्द ही केरल आने और वहां के लोगों से मिलने की इच्छा भी जताई।
केरल में कांग्रेस की जीत पर क्या बोले जयराम रमेश?
कांग्रेस की ओर से Jairam Ramesh ने भी केरल की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी यूडीएफ को भारी बहुमत देने के लिए लोगों की आभारी है और इस भरोसे पर खरा उतरने का वादा करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि जनता की उम्मीदों और विश्वास की जिम्मेदारी भी है।
बाकी राज्यों में कांग्रेस का मिली करारी हार?
हालांकि, केरल के अलावा अन्य राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जयराम रमेश ने स्वीकार किया कि पार्टी के लिए ये नतीजे संतोषजनक नहीं हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस न तो निराश है और न ही हतोत्साहित। उनका कहना था कि पार्टी एक वैचारिक संघर्ष लड़ रही है, जो लंबा और कठिन हो सकता है, लेकिन इसमें उनका संकल्प अडिग है।
आगे की रणनीति
रमेश ने बताया कि चुनाव परिणामों के गहन विश्लेषण के लिए पर्यवेक्षकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कांग्रेस का मानना है कि लोकतंत्र और सत्य की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि जहां केरल में कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ रही है, वहीं असम में वह भाजपा को सत्ता से हटाने में विफल रही और पश्चिम बंगाल तथा पुडुचेरी में भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।












Click it and Unblock the Notifications