Kerala के तट पर लाइबेरियाई कंटेनर जहाज डूबा, नौसेना और कोस्टगार्ड ने जहाज में सवार सभी 24 लोगों को बचाया
Kerala News: केरल में कोच्चि समुद्र तट के पास कंटेनर से भरा एक लाइबेरियाई जहाज डूब गया है। इस जहाज में सवाल सभी 24 विदेशी क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है, लेकिन कंटेनर के समुद्र में गिरने की वजह से काफी नुकसान होने की आशंका है। बचाए गए लोगों में से 21 को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने और तीन को भारतीय नौसेना के INS सुजाता पर मौजूद नौसैनिकों ने बचाया है। लाइबेरियाई कंटेनर जहाज 'एमएससी एल्सा 3' में 640 कंटेनर होने की पुष्टि की गई है।
इसमें 13 खतरनाक तरह के माल और 12 कैल्शियम कार्बाइड से भरे हुए कंटेनर थे। राज्य सरकार और तटरक्षक बलों की ओर से अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों और आम लोगों को इससे दूर रहने की चेतावनी दी गई है। संभावित रिसाव को देखते हुए मशीनें तट के पास लगाई गई हैं।

Kerala सरकार ने जारी किया अलर्ट
भारत के रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर जहाज के डूबने की पुष्टि की है। जहाज इनमें कुल मिलाकर 84.44 मीट्रिक टन डीजल और 367.1 मीट्रिक टन फर्नेस ऑयल भी भरा हुआ था। समुद्र में इनके डूबने की वजह से तेल रिसाव की आशंका बनी हुई है। ICG जहाज सक्षम को तट पर लगाया है, ताकि प्रदूषण के स्तर की निगरानी की जा सके।
इसके अलावा, कंटेनर में संवेदनशील और खतरनाक सामग्री भी थी। सरकार और तटरक्षक बलों ने सोमवार को एहतियात के तौर पर समुद्र के इस हिस्से से लोगों को दूर रहने की अपील की है। साथ ही, हेलिकॉप्टर से तेल रिसाव की निगरानी भी की जा रही है। अब तक तेल रिसाव की सूचना नहीं मिली है, लेकिन तटरक्षक बल सफाई के मिशन और कचरा हटाने के काम में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें: Monsoon Rain Alert: भारी बारिश की गिरफ्त में केरल-महाराष्ट्र, कर्नाटक में भी मौसम खराब, कई जगहों पर Red अलर्ट
24 मई को जहाज के झुकने की आई थी खबर
दुर्घटनाग्रस्त जहाज के झुकने की पहली सूचना 24 मई की दोपहर को ही आई थी। विझिंजम से कोच्चि जाने के रास्ते में जहाज 26 डिग्री की तरफ झुक गया और कोच्चि से 38 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में पहुंचने पर जहाज का बैलेंस खराब हो गया और दुर्घटना हुई थी। कोच्चि में ICG के समुद्री बचाव उप-केंद्र (MRSC) ने तत्काल एक्शन लिया और बचाव अभियान शुरू कर दिया। तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने हवाई निगरानी शुरू कर दी थी। ICG के गश्ती जहाजों और व्यापारिक जहाजों MV हान यी और MSC सिल्वर 2 ने खोज और बचाव अभियान को पूरा किया। जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर्स को बचाने में नौसेना और तटरक्षक बल की टीम सफल रही है।
यह भी पढ़ें: केरल पहुंचा मानसून! 28 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट, समुद्र में जाने पर रोक, कहां कैसे होंगे हालात?
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications