Kerala: मछुआरों संग राहुल गांधी ने पकड़ी मछली, समुद्र में लगाए गोते, तस्वीरें Viral
त्रिवेंद्रम। राहुल गांधी का केरल दौरा इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है, अपने एक बयान की वजह से विरोधियों के निशाने पर आए राहुल गांधी ने बुधवार को मछुआरों के साथ काफी वक्त व्यतीत किया। राहुल गांधी ने कल कोल्लम में मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ने गए और उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनकी जरूरतों को चुनावी घोषणापत्र में शामिल करेगी तो वहीं वो समंदर में मछुआरों संग गोते भी लगाते दिखे। राहुल गांधी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

मछुआरों संग राहुल गांधी ने पकड़ी मछली
आपको बता दें कि राहुल गांधी मछुआरों के साथ उनकी नाव में बैठकर समुद्र में भी गए, उन्होंने अपनी यात्रा सुबह लगभग साढ़े चार बजे वाडी तट से शुरू की थी, उन्होंने समुद्र में मछली पकड़ने का जाल फेंका और समुद्र तटों के किनारे खड़े लोगों से बातचीत भी की।
Recommended Video

राहुल गांधी को देखकर मछुआरे हुए बहुत खुश
अपने बीच कांग्रेस के लोकप्रिय नेता को पाकर वहां के मछुआरे भी काफी खुश दिखे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के आगामी विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र में मछुआरों की मांग को शामिल किया जाएगा और पूरा किया जाएगा।

राहुल गांधी ने मछुआरों की तुलना किसानों से की
राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी पार्टी आप लोगों की दिल्ली में बात नहीं करती है। मछुआरों की तुलना किसानों से करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे किसान अपने खेत में अनाज उपजाता है, वैसे ही आप भी समुद्र में खेती करते हैं। (यहां देखें-राहुल गांधी का गोते लगाते हुए वीडियो)
कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आपके साथ है: राहुल गांधी
मैं आपसे वादा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आपके साथ है और आपके विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि केरल के मछुआरे, कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ अगले दो-तीन सप्ताह में बातचीत करें। राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश में मछुआरों के लिए समर्पित मंत्रालय बनाने की दिशा में करना चाहता हूं। मैं आपके काम को समझता हूं, आपकी दिक्कतों को जानता हूं और आप लोगों का प्रशंसक हूं, राहुल गांधी ने कहा कि बहुत बार ऐसा होता है कि हम मछली खाते हैं लेकिन यह नहीं जान पाते कि किस तरह यह हमारी प्लेट तक पहुंची है। मैं वादा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और आपके हितों की रक्षा के लिए काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications