Kerala College News: कैंपस में स्टूडेंट के साथ हुई बेहद शर्मनाक हरकत ! राज्य सरकार ने कहा सख्त कार्रवाई होगी
Kerala College News: केरल के एक मेडिकल कॉलेज में फिर से एक कथित तौर पर रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी कॉलेज के छात्र ने रैगिंग का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सीनियर्स छात्रों ने उसे निशाना बनाया। ये घटना तिरुवनंतपुरम के कार्यवत्तम कॉलेज की है फर्सट ईयर स्टूडेंट ने अपने सीनियर्स पर गंभीर आरोप लगाया है जिसके बाद छात्र के कथित शिकायत पर केरल सरकार ने स्ट्रीक एक्शन लेने की बात कही है।
वहां के सरकारी कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी फर्सट ईयर के छात्र ने आरोप लगाया है कि 11 फरवरी को कैंपस में सात सीनियर्स स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने उसके साथ मारपीट की,उसे परेशान किया और धमकाया।

क्या है पूरा मामला ?
केरल की रुलिंग पार्टी सीपीआएम के स्टूडेंट विंग SFI के सात छात्रों को बीते मंगलवार, 19 फरवरी को तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी कॉलेज ने निलंबित कर दिया हैा। इन पर कॉलेज के फर्सट ईयर के एक स्टूडेंट पर कथित तौर पर हमला करने का आरोप है। इन सातों छात्रों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये निलंबन कॉलेज के एंटी रैगिंग सेल द्वारा एक छात्र की शिकायत पर किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 11 फरवरी को कैंपस में सीनियर्स और जूनियर्स के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद इस घटना में घायल हुए प्रथम वर्ष के एक छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस शिकायत से नाराज एसएफआई के सदस्य कथित तौर पर हॉस्टल में घुस आए और शिकायत करने वाले छात्र की तलाश करने लगे। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि जब वे उसे नहीं ढूंढ पाए, तो उन्होंने कथित तौर पर एक दूसरे फर्सट ईयर के छात्र को पकड़ लिया और उसे एसएफआई के ऑर्गनाइजेशनल एक्टिविटी रुम में ले गए।
उसने आरोप लगाया कि इसके बाद सीनियर्स ने उसे पीटा और करीब एक घंटे तक अपने सामने घुटने पर बैठने के लिए मजबूर किया। जब उसने पानी मांगा तो कथित तौर पर सीनियर्स में से एक छात्र ने उसे पानी की बोतल में थूक दिया और उसे पीने के लिए कहा, जब उसने पानी पीने से मना किया तो उसे और पीटा गया।
ये भी पढ़ें: इलाहाबाद: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर मानवाधिकार आयोग ने सरकार को जारी किया नोटिस












Click it and Unblock the Notifications