केरल बोर्ड के 12th के रिजल्ट घोषित, यहां देखें
12वीं की परीक्षा में 2016 में 4,60,743 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 94.05 फीसदी पास हुए थे।
नई दिल्ली। केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आ गया है। रिजल्ट केरल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की वेबसाइट पर जारी किया गया है। मालूम हो कि 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 28 के बीच आयोजित की गई थीं और 4.4 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

यहां देखें रिजल्ट
केरल बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट स्टूडेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। www.keralaresults.nic.in पर क्लिक करें। उललेखनीय है कि केरल बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 2016 में 4,60,743 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 94.05 फीसदी पास हुए थे। 125 छात्रों को 100 प्रतिशत नंबर मिले थे, जबकि 9870 स्टूडेंट्स को ए प्लस स्कोर मिला था।












Click it and Unblock the Notifications