केरल के CM ने लिखा PM मोदी को पत्र, कहा-बिना कोरोना टेस्ट के भारतीयों को लाना खतरनाक

नई दिल्ली। खाड़ी में फंसे भारतीयों को वापस लाने के केंद्र सरकार के फैसले पर केरल के मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन ने चिंता जाहिर की है। इस संबंध में मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को लेटर लिखा है। पत्र में उन्‍होंने कहा है कि विदेश में फंसे भारतीयों को वहां से बिना कोविड 19 जांच के भारत लाना खतरनाक साबित हो सकता है। उन्‍होंने आशंका जताई कि सरकार के इस कदम से देश में कोरोना संक्रमण और फैलेगा। उन्‍होंने पीएम मोदी से मांग की है जिन लोगों को भारत लाया जा रहा है, पहले उनकी जांच की जाए।

Kerala Chief Minister written to PM Modi Dangerous To Fly Back Indians Without covid 19 Tests

एनडीटीवी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि, विदेश में फंसे लोगों को बिना कोरोना वायरस की जांच किए ही भारत लाने की तैयारी चल रही है। यह भी नहीं पता कि जो लोग भारत लाए जा रहे हैं उनमें कोरोना संक्रमण है या नहीं। यह खतरनाक कदम है। एक फ्लाइट में करीब 200 लोग होंगे।अगर किसी एक या दो लोगों के भी कोरोना वायरस संक्रमण हुआ तो यह देश के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा, हमारे साथी भारतीयों को वापस लाना है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पीएम को लिखा है कि यात्रा से पहले जिन लोगों को वापस लाया जाए, उनका परीक्षण किया जाए। कोरोना महामारी की वजह से विदेश में फंसे हजारों भारतीयों को दुनिया के सबसे बड़े निकासी मिशन के तहत गुरुवार से हवा और समुद्र रास्ते से वापस लान का शुरू किया जाएगा। भारत सरकार इसके लिए 7 मई से 64 विशेष उड़ानों का संचालन करेगी।

1.9 लाख से अधिक भारतीयों ने वापस घर आने का सरकार से अनुरोध किया है। यूरोप से विशेष उड़ानें लेने वालों से लगभग 50,000 रुपये और अमेरिका से आने वाले लोगों से 1 लाख रुपये शुल्क लिया जाएगा। पश्चिम एशिया और मालदीव में फंसे भारतीयों को नौसेना के युद्धपोत से वापस लाया जाएगा। पिनराई विजयन ने कहा कि यह देखते हुए कि लौटने वालों का परीक्षण नहीं किया जा रहा है, केरल ने अपना चिकित्सा रणनीति को संशोधित किया है। उन्होंने कहा कि, जिन लोगों ने कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आते हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा। राज्य में वर्तमान में 40,000 से अधिक पीसीआर परीक्षण किट हैं और उन्हें अधिक आवश्यकता पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+