Viral Video: इस 'सुपरहीरो' की चाय की 'प्याली' से उठा इंटरनेट पर तूफान
नई दिल्ली। देश में हर रोज करोड़ों लोग अपने दिन की शुरुआत सुबह की चाय के साथ करते हैं। देश में ही नहीं विदेशों में लोग भारतीय चाय के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर एक चाय वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसके चाय बनाने के अनोखे अंदाज को दिखाया गया है। वीडियो केरल के मल्लापुरम जिले को पोन्नानी तालुके का है। इस वीडियो को बीबीसी की संवाददाता मेघा मोहन ने ट्वीट किया था। मेघा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, केरल के पोन्नानी में चप्पती फैक्ट्री में चाय कैसे दी जाती है?

मेघा मोहन का ये ट्वीट काफी तेजी से सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। मेघा के इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे 9 हजार के आसपास लोगों ने रीट्वीट किया है , वहीं 20 हजार लोगों ने इसे अभी तक लाइक किया है। यूजर इस ट्वीट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह रजनीकांत की फिल्मों में दिखने वाले इफेक्ट जैसा है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक प्लेट में चार गिलास रखे हुए हैं। इन गिलासों में चाय, क्रीम और झाग की तीन लेयर दिख रही है। इसके बाद चाय की दुकान पर काम करने वाला एक आदमी आता है उस गिलास को पकड़ हवा में घुमाता है। जिसके चाय दूध में मिल जाती है। इस दौरान गिलास से चाय की एक बूंद भी जमीन पर नहीं गिरती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कुल लोग इस खतरनाक बता रहे हैं और घर पर ट्राई ना करने की हिदायत दे रहे है।












Click it and Unblock the Notifications