केरल में फिर RSS के 3 कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला
केरल के कोझिकोड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं की जान लेने की कोशिश की गई है।
नई दिल्ली। एक बार फिर से केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला हुआ है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां के कोझिकोड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं की जान लेने की कोशिश की गई है।
तीन आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार को कोझिकोड में तीन आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला बोला गया। घायल तीनों कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खास बातें
- ये पहली बार नहीं है जब आरएसएस कार्यकर्ताओं पर अटैक हुए है।
- इससे पहले कोझीकोड शहर में ही आरएसएस के दफ्तर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवारों ने बम फेंके थे।
- 31 जनवरी को सीपीएम के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं पर लाठियों से हमला करने की खबरें भी सामने आई थी।













Click it and Unblock the Notifications