शादी से किया इनकार तो नाबालिग को जिंदा जलाया, खुद भी दी जान

कोच्चि। केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को जिंदा जलाकर मार दिया गया। ये मामला कोच्चि के कोक्कानड में सामने आया है जहां गुरुवार को युवक ने गुस्से में आकर एक नाबालिग लड़की को जिंदा जला डाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दूर का रिश्तेदार मिधुन लड़की से शादी करना चाहता था।

kerala: 17 years old girl died after she was set on fire allegedly by a person who wanted to marry her

लेकिन उसके बार-बार जोर देने के बाद भी घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने कहा कि लड़की अभी नाबालिग है। लेकिन मिधुन ने लगातार परिवार पर दबाव बनाता रहा और उन्हें पुलिस के पास जाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद मिधुन ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह अब लड़की का पीछा नहीं करेगा।

गुरुवार सुबह, मिधुन लड़की के घर पहुंचा, लेकिन उसके पिता ने उसे बाहर ही रोक दिया। जब लड़की घर से बाहर आई, तो मिधुन ने उसपर कथित रूप से मिट्टी का तेल जैसा कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर लड़की को आग के हवाले कर दिया। इस बीच लड़की को बचाने की कोशिश में उसके पिता भी झुलस गए। इस दौरान मिधुन भी बुरी तरह झुलस गया था। किसी तरह दोनों को वहां से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+