तिरुवनंतपुरम: स्कूल में खाना खाकर बीमार हुए 136 छात्र, अस्पताल में भर्ती
तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम में स्कूल में लंच करने के बाद 136 बच्चे फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि राहत की बात ये है कि सभी से बच्चों की हालत चिंता से बाहर है। बुधवार को तिरुवनंतपुरम के ठोन्नकेल के प्राइमरी स्कूल में दोपहर के खाने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सभी बच्चे ठीक हैं और सभी को जल्दी ही छुट्टी दे दी जाएगी। बच्चों की बीमारी की बात सुन अभिभावक भी अस्पताल पहुंचने लगे लेकिन बच्चों को ठीक देख सभी ने राहत की सांस ली। स्कूल में परोसे गए खाने को जांच के लिए भेजा गया है।













Click it and Unblock the Notifications