वायु प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने कसी कमर, 'ग्रीन वार रूम' रखेगा दिल्ली की हवा पर नजर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बदलते मौसम के बीच वायु प्रदूषण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस बार ठंड आने से पहले ही प्रदूषण से निपटने के लिए कमर कस ली है। गुरुवार को केजरीवाल सरकार ने सचिवालय में एक केंद्रीकृत वार रूम शुरू किया है जो दिल्ली की अलग-अलग एजेंसियों के बीच 'ग्रीन वार रूम' प्रदूषण से सम्बंधित विषयों पर समन्वय का काम करेगा। गौरतलब है कि बीते कुछ सप्ताह से दिल्ली की हवा एयर क्वालिटी इंडेक्स में 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है।

Kejriwal government tightens back to tackle air pollution green war room inaugurated

दिल्ली का दम घुटने से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने अभी से कई फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को राजधानी में प्रदूषण स्तर पर निगरानी रखने के लिए दिल्ली सचिवालय में एक 'ग्रीन वॉर रूम' का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि हरित दिल्ली मोबाइल एप्लिकेशन पर मिलने वाली शिकायतों और प्रदूषण पर लगाम लगाने के उपायों के जरिए हम दिल्ली में प्रदूषण को कम करेंगे। शिकायतों की निगरानी के लिए 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

गोपाल राय ने बताया कि 'ग्रीन वार रूम' में उन राज्यों के सैटेलाइट डेटा का विश्लेषण किया जाएगा जहां किसान खेत में पराली जलाते हैं। दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियां काम कर रही हैं। इस सभी का समन्वय करने के लिए दिल्ली सचिवालय में 'ग्रीन वार रूम' की स्थापना की गई है। गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रीन वॉर रूम के माध्यम से शहर में 13 हॉटस्पॉट पर वायु प्रदूषण के स्तर को नीचे लाने के लिए उठाए गए कदमों की भी निगरानी करेगा। हमें मिलने वाली शिकायतों और उसके निवारण की दैनिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Unlock 5: दिल्ली में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर और साप्ताहिक बाजार, सीएम केजरीवाल ने कहा दिशानिर्देशों का करें पालन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+