प्रजा आर्शीवाद सभा में केसीआर ने प्रतिद्वंद्वियों को दिया करारा जवाब- मेरी हिम्‍मत तेलंगाना के लोग हैं

तेलंगाना राज्‍य के गठन से सत्‍ता पर काबिज बीआरएस इस चुनाव में लगतार तीसरी बार चुनाव जीत हासिल कर हैट्रिक लगाना चाहती है। ये ही कारण है कि विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से काफी दिन पहले से मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया था। वहीं अब जबकि चुनाव को लगभग एक माह शेष बचा है तो केसीआर ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं और प्रजा आर्शीवाद सभा का आयोजन कर रहे हैं।

kcr

चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में एटचम्पेट, वानापर्थी और मुनुगोडे में प्रजा आशीर्वाद सभा आयेाजित की जिसमें केसीआर ने सकांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रगतिशील राजनीति की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें लोगों का हित केंद्र में हो।

केसीआर के साहस पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसियों का करारा जवाब देते हुए बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कहा तेलंगाना के लोग उनका साहस थे, और यह साहस 30 नवंबर को प्रदर्शित होगा जब राज्य में चुनाव होंगे। .

सीएम केसीआर ने कहा एक मुझे कोडंगल आने की चुनौती देता है वहीं दूसरा मुझे महात्‍मा गांधी की प्रतिमा के पास देखना चाहता है, वे मेरा साहस देखना चाहते हैं। जबकि पूरा देश मेरा साहस देख चुका है। उन्‍होंने प्रजा आर्शीवाद सभा में जुटी विशाल भीड़ को ओर इशारा करते हुए कहा ये लोग चुनाव में केसीआर के साहस का प्रदर्शन करेंगे और विपक्षी दलों दलों को चुनाव में धूल में मिला देंगे।

उन्‍होंने कहा तेलंगाना के 119 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्‍येक में बीआरएस विधायक के रूप में केसीआर है, जो अपने क्षेत्र के विकास के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने अपने मंत्रियों की पानी समस्‍या को समाप्‍त करने की कोशिश को जनता को याद दिलाया। इसके साथ ही मंत्री एस निरंजन रेड्डी और वी श्रीनिवास गौड़ द्वाारा पानी की समस्‍या को हल करने के साथ पलामूरू क्षेत्र में और पूर्ववर्ती महबूबनगर में पांच मेडिकल कॉलेज विकसित करने के लिए भी सराहा।

अलग तेलंगाना राज्य के सपने को साकार करने के लिए जब वे निकले तो अब उन्हें चुनौती देने वाले कोई भी नेता कहीं नजर नहीं आए। केसीआर ने पूछा जब पलामुरू के किसान पानी, बिजली की समस्‍या जब झेल रहे थे, यहां से रोजगार की तलाश में दूसरे स्‍थानों पर पलायन कर रहे थे तब क्‍या इनमें से कोई कांग्रेस नेता आया था तब लोगों की मदद करने के लिए आए।

बीआरएस अध्यक्ष ने दावा किया कि आज भी कांग्रेस नेताओं को तेलंगाना की जनता की भलाई के बारे में चिंता नही हैं, वे केवल तेलंगाना राज्‍य का नियंत्रण अपने हाथ में चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+