केसीआर ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, बोले- संसद की नई बिल्डिंग अंबेडकर के नाम पर हो
नई दिल्ली, 12 सितंबर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हम विधानसभा में संसद की नई बिल्डिंग को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम करने के लिए प्रस्ताव पारित करेंगे। इसके साथ ही केसीआर ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वह संसद की नई बिल्डिंग का नाम बाबा साहब के नाम पर रखें। तेलंगाना विधानसभा में मंगलवार को यह प्रस्ताव रखा जाएगा कि संसद की नई बिल्डिंग का नाम अंबेडकर के नाम पर किया जाए। इसके साथ ही केसीआर ने कहा कि अंबेडकर का स्थान अपने समय में वही स्थान था जो नेल्सन मंडेला और चे गुवेरा का था

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबेडकर उन लोगों में से हैं जिन्होंने निचले तबके के लोगों के उत्थान के लिए महान कार्य किया। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बाबा साहब का स्तर चे गुवेरा और नेल्सन मंडेला जितना ही है। यही नहीं तेलंगाना का गठन नहीं हो सकता था अगर बाबा साहब ने संविधान में इसके लिए अनुच्छेद को जोड़ा नहीं गया होता। तेलंगाना राष्ट्र समिति के मुखिया ने कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए बदलाव के खिलाफ सदन में प्रस्ताव पेश करेंगे, इस बदलाव का तकरीबन 1 करोड़ लोगों पर असर होगा।
केसीआर ने कहा कि केंद्र ने सबकुछ बर्बाद कर दिया है। नई ऊर्जा नीति से कृषि क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित होगा। बता दें कि केसीआर की बेटी के कविता जोकि विधान परिषद की सदस्य हैं उन्होंने अपने पिता की मांग का समर्थन किया है। कविता ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि सदन में केंद्र के ऊर्जा सुधार का हम विरोध करेंगे। हमारे राज्य की मांग है कि संविधान की नई बिल्डिंग का नाम डॉक्टर बीआर अंबेडकर के नाम पर किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications