केसीआर ने कांग्रेस और भाजपा पर तेलंगाना के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप
तेलंगाना विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है वैसे-वैसे राज्य में बीआरएस का चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। इसके साथ ही भारत राष्ट्र समिति पार्टी के मुखिया मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का हमला भी विपक्षी प्रतिद्वदी कांग्रेस और भाजपा पर तेज हो चुका है।

केसीआर ने अब हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा और कांग्रेस ने तेलंगाना में अनुसूचित जनजातियों के सथ गंभीर अन्याय किया है। इसके साथ ही केसीआर ने तेलंगाना के गठन में 14 साल की देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
बता दें चुनाव की तारीख नजदीक आते ही केसीआर ने राज्य भर में तूफानी अभियान दौरे तेज कर दिए हैं। सोमवार को महबूबनगर जिले के देवराकाद्रा, गडवाल, मकथल और नारायणपेट निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित किया और 30 नवंबर को मतदान के दिन पार्टियों की साख के आधार पर वोट करने की सलाह दी। उन्होंने वोटरो से ये भी आग्रह किया कि वोट डालने से पहले राजनीतिक दलों का ट्रैक रिकार्ड जरूर जांच लें।
बीआरएस प्रमुख केसीआर ने आरोप लगाया कि "सरकारों ने इन समुदायों को तेलंगाना में पिछड़े वर्गों में रखकर, लेकिन उन्हें तत्कालीन आंध्र प्रदेश के आंध्र क्षेत्र में एसटी में शामिल करके गंभीर अन्याय किया था।"
सीएम ने दावा किया हमारी बीआरएस सरकार ने कई मौकों पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया और एसटी के बीच वाल्मिकी और बोया समुदायों पर विचार करने के लिए उन्हें केंद्र को भेजा लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव निपटने के बाद बीआरएस इस मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र के साथ लड़ाई लड़ेगे।
इसके साथ ही चुनावी जनसभा में केसीआर ने तेलंगाना में अनुसूचित जनजाति सूची में वाल्मिकी और बोया समुदायों को शामिल करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के खिलाफ एक और लड़ाई शुरू करने की भी कसम खाई।












Click it and Unblock the Notifications