कौन हैं फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली पूजा दास, जिनसे इम्प्रेस हुए बिग बी, 12वीं पास गृहणी ने जीते 12.5 लाख

Pooja Das KBC: 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन में उत्तर प्रदेश के एक गांव से आई पूजा दास ने अपनी कहानी और सामान्य ज्ञान से दर्शकों का ध्यान खींचा। 2 सितंबर के एपिसोड में हॉटसीट पर पहुंचीं पूजा ने 12.5 लाख रुपये जीते। खास बात यह है कि पूजा के पास कोई बड़ी कॉलेज डिग्री या प्रोफेशनल क्वॉलिफिकेशन नहीं है। वह 12वीं पास गृहिणी हैं, लेकिन पढ़ने और नई चीजें सीखने की उनकी आदत ने उन्हें KBC के 25 लाख रुपये वाले सवाल तक पहुंचा दिया।

बचपन में माता-पिता को खोने से लेकर 21 साल की उम्र में शादी, फिर शादी के बाद दोबारा 12वीं की परीक्षा देना और घर संभालते हुए इंटरनेट से अपना ज्ञान बढ़ाना-पूजा का सफर काफी अलग है। अब KBC में उनकी सफलता के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर पूजा दास कौन हैं और उनकी कहानी क्या है?

Pooja Das KBC

उत्तर प्रदेश के गांव से हैं पूजा

पूजा दास उत्तर प्रदेश के वसलीपुर ग्रांट गांव की रहने वाली हैं। गांव में रहते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई और सीखने की इच्छा को कभी पीछे नहीं छोड़ा। आज वह एक गृहिणी हैं और अपनी दो साल की बेटी की देखभाल के साथ घर की जिम्मेदारियां भी संभालती हैं। इसके बावजूद वह किताबों और इंटरनेट के जरिए लगातार नई जानकारी हासिल करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा

15 साल की उम्र में खोई मां

पूजा की जिंदगी में मुश्किलें काफी कम उम्र में शुरू हो गई थीं। जब वह सिर्फ 15 साल की थीं, तब उनकी मां का निधन हो गया। इसके दो साल बाद 17 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया। माता-पिता के निधन के बाद उनके सामने पढ़ाई छोड़कर शादी करने का दबाव भी था। आखिरकार 21 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई। लेकिन शादी के बाद भी पूजा ने पढ़ाई को पूरी तरह नहीं छोड़ा।

शादी के बाद फिर दी 12वीं की परीक्षा

पूजा की पढ़ाई की कहानी में सबसे खास बात उनकी 12वीं की परीक्षा है। उन्होंने पहले आर्ट्स विषय से 12वीं पास की थी। शादी के बाद उन्होंने दोबारा पढ़ाई करने का फैसला लिया और इस बार साइंस स्ट्रीम से 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी। उन्होंने इसे भी पास किया।

इस दौरान उनके ससुराल वालों ने उनका साथ दिया। पूजा के मुताबिक उनकी सास ने उन्हें आगे पढ़ने और कुछ नया करने के लिए काफी प्रोत्साहित किया।

इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई पढ़ाई

KBC की हॉटसीट पर पूजा ने अमिताभ बच्चन से काफी आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में बातचीत की। उनकी अंग्रेजी देखकर शो के दर्शक भी प्रभावित हुए। पूजा ने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई थी। इसी वजह से अंग्रेजी भाषा की उनकी बुनियाद पहले से मजबूत थी।

गांव में रहने के बावजूद उन्होंने अपनी सोच को सीमित नहीं रखा। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अंग्रेजी में कंटेंट बनाना चुना, ताकि वह बिना किसी झिझक के अपनी बात लोगों तक पहुंचा सकें।

सास के साथ शुरू किया कंटेंट बनाना

पूजा सिर्फ गृहिणी ही नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर कंटेंट भी बनाती हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपनी सास के साथ मिलकर रेसिपी वीडियो बनाने से इसकी शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी कंटेंट बनाना शुरू कर दिया। घर, बच्ची और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच वह अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करती रहीं।

बिना कोचिंग KBC तक पहुंचीं

पूजा ने KBC की तैयारी के लिए किसी खास कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने किताबों और मोबाइल इंटरनेट के जरिए सामान्य ज्ञान बढ़ाया। यही तैयारी उन्हें KBC की हॉटसीट तक ले आई। शो में उन्होंने लगातार सवालों के सही जवाब दिए और 12.5 लाख रुपये तक पहुंच गईं। इसके बाद उनके सामने 25 लाख रुपये का सवाल आया।

25 लाख के सवाल पर क्यों छोड़ा गेम?

25 लाख रुपये के लिए पूजा से दक्षिण कोरिया स्थित संयुक्त राष्ट्र मेमोरियल सिमेट्री से जुड़े इतिहास का सवाल पूछा गया था। उस समय उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी। सवाल को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं होने पर पूजा ने जोखिम लेने के बजाय 12.5 लाख रुपये पर गेम छोड़ने का फैसला किया। इस फैसले के बाद वह 12.5 लाख रुपये की रकम लेकर शो से बाहर हुईं।

अमिताभ बच्चन भी हुए प्रभावित

पूजा की बातचीत और उनके आत्मविश्वास ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को भी प्रभावित किया। उनकी जिंदगी में आई मुश्किलों के बावजूद पढ़ाई जारी रखने और लगातार सीखते रहने की आदत की भी सराहना हुई।

पूजा दास की कहानी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने बिना किसी बड़ी डिग्री या महंगी कोचिंग के अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत किया। एक गांव की गृहिणी के तौर पर घर और बच्चे की जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने KBC की हॉटसीट तक का सफर तय किया और 12.5 लाख रुपये अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें: जेंडर बदलकर बनीं 'लेडी अघोरी', चिता से मांस खाने वाली काली नंद गिरी के शादी और ठगी की कहानी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+