KBC -13 में छत्तीसगढ़ की कल्पना ने जीते 3.20 लाख रुपए, लेकिन मायावती से जुड़े इस सवाल का नहीं दे पाईं सही जवाब

KBC -13 में छत्तीसगढ़ की कल्पना ने जीते 3.20 लाख रुपए, लेकिन मायावती से जुड़े इस सवाल का नहीं दे पाईं सही जवाब

नई दिल्ली, 07 सितंबर: टीवी के पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 13 (KBC 13) सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा हैं। इस शो को एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आ रहे है। बता दें, केबीसी 13 के इस सीजन में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से जुड़ा हुआ एक सवाल पूछा गया था।

KBC 13 में कल्पना ने जीते 3 लाख 20 हजार रुपए

KBC 13 में कल्पना ने जीते 3 लाख 20 हजार रुपए

दरअसल, यह सवाल छत्तीसगढ़ के चांपा में एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल कल्पना सिंह से सोमवार (06 सितंबर) से पूछा गया था। लेकिन वो इस सवाल का सही जवाब नहीं दे सकी। हालांकि, कल्पना ने केबीसी में शानदार गेम खेला और वे 3 लाख 20 हजार रुपए जीतने में सफल रहीं।

मायावती से जुड़ा प्रश्न था 6 लाख 40 हजार का

मायावती से जुड़ा प्रश्न था 6 लाख 40 हजार का

बता दें, कल्पना ने 6 लाख 40 हजार रुपए के लिए सवाल भी खेल, लेकिन वो उस सवाल का सही जवाब नहीं दे सकीं। कल्पना से जो सवाल पूछा गया था वो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से जुड़ा हुआ था। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने कल्पना से पूछा...


सवाल- इसमें से किस राजनेता ने अपना करियर स्कूल शिक्षिका के रूप में शुरू किया?
ए- सुषमा स्वराज
बी- मायावती
सी- प्रतिभा पाटिल
डी- निर्मला सीतारमण

इस सवाल यह था सही जवाब

इस सवाल यह था सही जवाब

इस सवाल का सही जवाब था बी. मायावती। दरअसल, मायावती ने अपने करियर की शुरुआत टीचर के तौर पर की थी। हालांकि, कल्पना सिंह ने इस सवाल का गलत जवाब दिया और वो 3 लाख 20 हजार रुपए जीतकर गईं। बता दें कि कल्पना सिंह गेम में उपलब्ध सभी लाइफलाइनों का इस्तेमाल करते हुए यह इनामी राशि जीती।

इस राशि से हैंडीकैप्ड बच्चों के लिए खोलना चाहती है स्कूल

इस राशि से हैंडीकैप्ड बच्चों के लिए खोलना चाहती है स्कूल

बता दें, कल्पना की इच्छा थी कि वे केबीसी से ज्यादा से ज्यादा रकम जीतकर जाएं और हैंडीकैप्ड बच्चों के लिए एक प्राइमरी स्कूल का निर्माण करें। कल्पना टीचर्स क्वार्टर में अपने बेटे के साथ रहती हैं। वे स्कूल में बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। शो के दौरान कल्पना ने बताया था कि लॉकडाउन फेज में स्कूल की परिस्थिति कैसी थी और उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानिए कौन है कल्पना सिंह

जानिए कौन है कल्पना सिंह

44 वर्षीय कल्पना सिंह मूल रुप से मुरैना जिले की रहने वाली है। उनके पिता राजेंद्र सिंह तोमर मप्र पुलिस में हेड कांस्टेबल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मुरैना में लड़कियों की शिक्षा के प्रति अनुकूल माहौल न होने से वे अपनी मां के साथ ग्वालियर आ गई। यहां उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। इसके बाद उनका विवाह ग्वालियर निवासी अजय सिंह से हुआ। अजय सिंह भी एक स्कूली शिक्षक हैं। कल्पना पिछले छह साल से छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा स्थित निजी स्कूल में बतौर प्रिंसीपल कार्यरत हैं। वह बीते 25 वर्षो से दसवीं कक्षा तक के छात्रों को विज्ञान की शिक्षा दे रही हैं।

20 साल से KBC का हिस्सा बनने कर रही थी कोशिश

20 साल से KBC का हिस्सा बनने कर रही थी कोशिश

कल्पना सिंह की मानें तो वो बीते बीस वर्षो से, केबीसी के पहले सीजन से ही इस शो का हिस्सा बनने की कोशिश कर रही थी। इस बार किस्मत ने मेरा साथ दिया। करीब बीस साल पहले मेरे साथ एक दुर्घटना घट चुकी है, इसलिए काफी दिनों से मेरा उद्देश्य है कि दिव्यांग बच्चों के लिए एक स्कूल खोलूं, जिसमें उन्हें शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी हुनर भी सिखाए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+