KBC-12: शिमला समझौते से जुड़े 7 करोड़ के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं नेहा शाह, क्या आपको है पता?
Kaun Banega Crorepati 12: टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन बहुत ही दिलचस्प होता जा रहा है। गुरुवार को शो में एक और महिला करोड़पति बनीं, लेकिन 7 करोड़ के सवाल पर वो जाकर अटक गईं। वैसे सवाल ज्यादा मुश्किल नहीं था, लेकिन रिस्क लेने की बजाए कंटेस्टेंट ने शो को छोड़ना सही समझा। अभी तक इस सीजन के चार कंटेस्टेंट करोड़पति बने हैं। खास बात ये ही की ये चारों ही महिलाएं हैं।

50 लाख के सवाल पर ली लाइफलाइन
मुंबई की डॉक्टर नेहा शाह पहले तो Fastest Finger First में तेजी से सही जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंची। इसके बाद वो शानदार तरीके से खेलत हुए 50 लाख के सवाल पर जा पहुंची। इस सवाल पर वो अटक गईं, जिस पर उन्होंने 'Flip The Question' लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट को चुना और गाने पर आधरित सवाल का सही जवाब देकर 50 लाख की राशि अपने नाम कर ली।

Expert ने बनाया करोड़पति
अब नेहा के सामने आया एक करोड़ का सवाल और वो फिर से फंस गईं। इसके बाद उन्होंने 'Ask The Expert' लाइफलाइन ली। एक्सपर्ट के सही जवाब देते ही नेहा ने एक करोड़ की राशि अपने नाम कर ली। अब बारी थी सात करोड़ के सवाल की। उनसे पूछा गया- "इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच 1972 की ऐतिहासिक भारत-पाक वार्ता शिमला में किस स्थान पर आयोजित की गई थी"? जिसके ऑप्शन थे, A- वायसराय लॉज, B- गोर्टन केसल, C- बार्न्स कोर्ट, D- सेसिल होटल। नेहा ने काफी वक्त तक इस सवाल का जवाब सोचा लेकिन उत्तर नहीं दे पाईं। आखिर में उन्होंने एक करोड़ की राशि के साथ क्विट करना उचित समझा। वैसे इस सवाल का सही उत्तर C- बार्न्स कोर्ट था।

बिग बी की बड़ी फैन हैं नेहा
नेहा पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने लॉकडाउन के दौरान फ्रंटलाइन पर काम किया। उनकी मां भी इस शो में पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि नेहा मास्क को लेकर बहुत गंभीर हैं। नेहा ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ी कई यादों का शो में ताजा किया। वो अमिताभ बच्चन की बड़ी फैन हैं, जिस वजह से हमेशा वो बिग बी को देखकर मुस्कुराती रहीं। नेहा से पहले छत्तीसगड़ की अनुपा दास, हिमाचल प्रदेश की मोहिता शर्मा, रांची की नाजिया नसीम ने एक करोड़ की राशि शो में जीती थी, ये तीनों महिलाएं भी सात करोड़ के सवाल पर अटक गईं।












Click it and Unblock the Notifications