केबीसी में ये कंटेस्टेंट बिग बी के सामने ही करने लगी फ्लाइंग Kiss, फिर जीते 25 लाख रुपए

नई दिल्ली। केबीसी के 11वें सीजन में 4 अक्टूबर के एपिसोड में अरुण कुमार मिश्र के बाद हॉट सीट पर डॉक्टर उर्मिल धतरवाल बैठीं। हरियाणा के हनसी की रहने वाली उर्मिल धतरवाल से पहले, अरुण कुमार मिश्र अपनी तीनों लाइफलाइन इस्तेमाल करने के बाद केवल 10 हजार रु ही जीत सके। वहीं, हॉट सीट पर बैठते ही उर्मिल धतरवाल ने ऐसा कुछ किया कि अमिताभ बच्चन सहित ऑडियंस हंसने लगी।

उर्मिल धतरवाल ने जीते 25 लाख

उर्मिल धतरवाल ने जीते 25 लाख

उर्मिल धतरवाल ने आते ही सभी ऑडियंस को फ्लाइंग किस देना शुरू कर दिया। उर्मिल को ऐसा करते देख अमिताभ बच्चन पहले तो हैरान रह गए, फिर वे हंसने लगे। अमिताभ ने कहा कि इतना फ्लाइंग किस तो किसी ने भी नहीं दिया। केबीसी में पहुंची उर्मिल धतरवाल का उत्साह देखते ही बनता था। वे इतनी उत्साहित थीं कि बिग बी के पीले जैकेट को नीला बता बैठीं। इसपर अमिताभ बच्च ने कहा कि आप तो अस्पताल में काम करती हैं और आपको रंगों के बारे में नहीं पता। आपने तो किसी और का बच्चा पैदा कर दिया जिनकी उम्मीद ही नहीं थी। बिग बी के ऐसा कहते ही ऑडियंस हंसने लगी।

उर्मिल ने ऑडियंस को दिया फ्लाइंग किस

उर्मिल ने ऑडियंस को दिया फ्लाइंग किस

उर्मिल का हनसी में अस्पताल है, शो के दौरान उर्मिल ने बताया कि वह महिलाओं की डिलीवरी कराती हैं। वह उन लोगों की मदद करना ज्यादा पसंद करती हैं जिनके पास इलाज कराने के पैसे नहीं होते। केबीसी में डॉक्टर उर्मिल ने 25 लाख रु की राशि जीती। शो के दौरान उर्मिल से सवाल पूछा गया, '1731 में जोधपुर में काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए इनमें से कौन सी महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ अपनी जान दे दी थी?'

हरियाणा की रहने वाली हैं उर्मिल धतरवाल

हरियाणा की रहने वाली हैं उर्मिल धतरवाल

इस सवाल के जवाब में उर्मिल ने अपनी आखिरी लाइफलाइन एक्सपर्ट एडवाइज इस्तेमाल की और सही जवाब देकर 25 लाख रु जीते। लेकिन अगले सवाल का जवाब उनको मालूम नहीं था और ना ही उनके पास कोई लाइफलाइन बची थी, तो उर्मिल धतरवाल ने गेम वहीं पर क्विट कर दिया और 25 लाख रु के साथ वापस गईं। केबीसी के इस 11वें सीजन को अब तक दो करोड़पति मिल चुके हैं। अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले इस गेम शो का हर एपिसोड बेहद खास होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+