KBC 11: अमिताभ बच्चन के लिए HAPPY BIRTHDAY गाने वाले कंटेस्टेंट ने जीते कितने रुपये, जानिए

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के शुक्रवार के एपिसोड में रोल-ओवर कंटेस्टेंट सनी प्रजापति हॉट सीट पर आए। हालांकि उन्होंने शो आगे बढ़ने से पहले ही बेहद खास अंदाज में बिगबी को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होने की वजह से उन्होंने न केवल बिगबी के लिए 'बार-बार दिन ये आए, बार-बार दिल ये गाए, तुम जियो हजारों साल, हैप्पी बर्थडे टू यू...' गाना गाया। ये सब देखकर अमिताभ बच्चन काफी आश्चर्य चकित रह गए। हालांकि, गाना गाने के बाद सनी प्रजापति जब हॉट सीट पर आए तो सभी की निगाहें इस पर थी कि आखिर वो कितनी ईनामी राशि जीतने में कामयाब होंगे।

बिग बी के बर्थडे पर कंटेस्टेंट ने गाया हैप्पी बर्थडे सॉन्ग

बिग बी के बर्थडे पर कंटेस्टेंट ने गाया हैप्पी बर्थडे सॉन्ग

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के शुक्रवार के एपिसोड में रोल-ओवर कंटेस्टेंट सनी प्रजापति हॉट सीट पर आए। हालांकि उन्होंने शो आगे बढ़ने से पहले ही बेहद खास अंदाज में बिगबी को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होने की वजह से उन्होंने न केवल बिगबी के लिए 'बार-बार दिन ये आए, बार-बार दिल ये गाए, तुम जियो हजारों साल, हैप्पी बर्थडे टू यू...' गाना गाया। ये सब देखकर अमिताभ बच्चन काफी आश्चर्य चकित रह गए। हालांकि, गाना गाने के बाद सनी प्रजापति जब हॉट सीट पर आए तो सभी की निगाहें इस पर थी कि आखिर वो कितनी ईनामी राशि जीतने में कामयाब होंगे।

सनी प्रजापति ने जीत ली इतनी इनामी राशि

सनी प्रजापति ने जीत ली इतनी इनामी राशि

शुक्रवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट सनी प्रजापति ने आराम से खेलते हुए साढ़े 12 लाख रुपये जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। हालांकि, जैसे ही वो 25 लाख रुपये के सवाल पर पहुंचे उनकी सभी लाइफ लाइन खत्म हो चुकी थी। 25 लाख का जो सवाल था वो राजनीति से जुड़ा हुआ था, ऐसे में जब सनी को इसका आंसर क्लीयर नहीं हुआ तो उन्होंने क्विट करने का फैसला कर लिया। इस तरह से उन्होंने कुल साढ़े लाख रुपये जीतने में कामयाबी हासिल की।

इस सवाल पर सनी ने किया क्विट

मुंबई के एक चॉल में रहने वाले सनी प्रजापति जिस सवाल पर फंसे उसमें अमिताभ बच्चन ने पूछा था, राज्यसभा के कौन से उप-सभापित आगे चलकर भारत के राष्ट्रपति बने? इसका जवाब था प्रतिभा देवी सिंह पाटिल। इसी सवाल का जवाब सनी नहीं दे सके। उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं थी, ऐसे में सनी साढ़े 12 लाख रुपये जीतकर वापस गए।

इसे भी पढ़ें:- कोबरा सांप को हाथ में लेकर लड़कियों ने किया गरबा, VIDEO वायरल होने पर मचा हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+