कविंदर गुप्ता बने जम्मू-कश्मीर के नए डिप्टी सीएम, जानिए उनके बारे में

Recommended Video

    Jammu Kashmir के New Deputy CM Kavinder Gupta की Political Journey । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की बीजेपी-पीडीपी गठबंधन सरकार में अहम बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को महबूबा मुफ्ती मंत्रिमंडल के फेरबदल से पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह बीजेपी विधायक कविंदर गुप्ता को प्रदेश का नया डिप्टी सीएम बनाया गया। सोमवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में गांधीनगर से बीजेपी विधायक कविंदर गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा कठुआ से बीजेपी विधायक राजीव जसरोटिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद निर्मल सिंह जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष पद का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले कविंदर गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल रहे थे। एक नजर जम्मू-कश्मीर के नए उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता की प्रोफाइल पर...

    पार्टी ने मुझे अहम जिम्मेदारी दी है: कविंदर गुप्ता

    पार्टी ने मुझे अहम जिम्मेदारी दी है: कविंदर गुप्ता

    जम्मू-कश्मीर का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने और जिम्मेदारी मिलने पर कविंदर गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने मुझे अहम जिम्मेदारी दी है। तीन साल बाद ये बदलाव किया गया है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतर सकूं। लोगों की ओर से मिले समर्थन के बाद हम गठबंधन में शामिल हुए। मुझे उम्मीद है कि ये गठबंधन उनके लिए काम रहा है।

    कौन हैं कविंदर गुप्ता

    कौन हैं कविंदर गुप्ता

    कविंदर गुप्ता जम्मू जिले के गांधीनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 12 मार्च, 2015 में जम्मू-कश्मीर की 12वीं विधानसभा के लिए उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से वो बेहद प्रभावित रहे और 13 साल की उम्र में ही इसमें शामिल हो गए। 1975 कविंदर गुप्ता आरएसएस में शामिल हुए। 1975 में इमरजेंसी के दौरान वो 13 महीने जेल भी गए। 1978 में उन्हें पंजाब विश्व हिंदू परिषद का सचिव बनाया गया। 1979 तक वो इस पद पर बने रहे।

    अब तक थे विधानसभा अध्यक्ष

    अब तक थे विधानसभा अध्यक्ष

    1993 से 1998 तक लगातार दो बार कविंदर गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। 2005 से 2010 तक लगातार तीन बार वो जम्मू के मेयर रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।2014 के चुनाव में पहली बार वो जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सदस्य चुने गए। गांधीनगर विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+