राहुल गांधी ने RSS पर बोला हमला, कहा-21वीं सदी में भी कौरव हैं जो खाकी हाफ पैंट पहनते हैं
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र में आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। आरएसएस के लोग कभी भी 'हर हर महादेव' नहीं कहते क्योंकि भगवान शिव 'तपस्वी' थे और ये लोग भारत की 'तपस्या' पर हमला कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोमवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी कौरव हैं जो खाक़ी हाफ पैंट पहनते हैं और शाखा लगाते हैं। इनके साथ 2-3 अरबपति खड़े होते हैं। उन्होंने पूछा कि नोटबंदी किसने लागू की? नोटबंदी, गलत GST पर साइन भले नरेंद्र मोदी ने किया हो लेकिन हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों ने प्रधानमंत्री का हाथ चलाया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र में आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।
Recommended Video

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र में आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग कभी भी 'हर हर महादेव' नहीं कहते क्योंकि भगवान शिव 'तपस्वी' थे और ये लोग भारत की 'तपस्या' पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने 'जय सिया राम' से देवी सीता को हटा दिया है। ये लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा पहुंची हुई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ये दसवीं प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मैंने राहुल गांधी को मार दिया। यहां जो बैठा है वो राहुल गांधी नहीं है। राहुल गांधी आपके और भाजपा के दिमाग में है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब राहुल मेरे दिमाग में नहीं है।
भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंची। कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी ने ब्रह्म सरोवर पर आरती की। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने टी-शर्ट सवाल पर पूछे गए सवाल पर कहा कि, मुझे ये फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है? मैं तपस्वी था अब भी हूं। चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और मैं अपना काम कर रहे हूं। ये देश तपस्वियों का हैं, ना कि पुजारियों का।
यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: किसान नेता राकेश टिकैत से मिले राहुल गांधी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा












Click it and Unblock the Notifications