Bharat Jodo Yatra: किसान नेता राकेश टिकैत से मिले राहुल गांधी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को हरियाणा के शाहबाद में राहुल गांधी से मुलाकात की।

Bharat Jodo Yatra:कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे चरण में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रही है। यात्रा सोमवार सुबह खानपुर कोलियां से शुरू हुई। यात्रा के दौरान राहुल गांधी टी ब्रेक के बाद शाहबाद के रेस्ट हाउस में किसान नेताओं से मिले। राहुल के साथ करीब 1 घंटा किसान नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह, योगेन्द्र यादव के अलावा पंजाब के भी किसान नेता मिले।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को हरियाणा के शाहबाद में राहुल गांधी से मुलाकात की। राकेश टिकैत के साथ किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल भी राहुल गांधी से मिले और किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि उनके अलावा काफी किसान नेताओं ने राहुल गांधी से काफी बात की है। इस दौरान चर्चा किसान-गरीबों को लेकर की गई।

राकेश टिकैत ने कहा कि इनकी कई राज्यों में सरकार है, हमने उन्हीं राज्यों में किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात की है। अभी यात्रा चल रही है। यात्रा के बाद राहुल गांधी उन स्टेट के मुख्यमंत्री से बात करें। राकेश टिकैत ने कहा कि यात्रा चल रही है, जिसका मन करे वह उस यात्रा शामिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकैत मुलाकात के बाद यात्रा में राहुल गांधी के साथ भी चले हैं। किसान नेता राकेश टिकैत व युद्धवीर सिंह के अलावा कई अन्य किसान नेताओं ने भी राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च किया।
इससे पहले जब भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से गुजर रही थी तो कांग्रेस ने राकेश टिकैत को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन राकेश टिकैत ने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था। तब टिकैत ने कहा था कि, वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने कहा था कि भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के कार्यकर्ता राहुल गांधी की मार्च में भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन जिला अध्यक्षों के पद से ऊपर के पदाधिकारी इसमें भाग नहीं लेंगे।
Recommended Video
राहुल गांधी की यात्रा आज लेडीज स्पेशल है। इसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। इससे पहले रविवार को भारत के पूर्व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल दीपक कपूर के नेतृत्व में वरिष्ठ पूर्व सेना अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुआ था। जिनमें लेफ्टिनेंट जनरल आरके हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल वीके नरूला, एयर मार्शल पीएस भंगू, मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू, मेजर जनरल बिशंबर दयाल और कर्नल रोहित चौधरी शामिल थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications