KBC 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी में पूछा संजना संघी से जुड़ा सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- यकीन नहीं होता कि...'

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी में पूछा संजना संघी से जुड़ा सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- यकीन नहीं होता कि...'

मुंबई: अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 12) सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक है। हाल ही में क्विज शो में अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा ( Dil Bechara) से जुड़ा एक सवाल पूछा था। जिसपर एक्ट्रेस संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है। संजना संघी ने बताया है कि जब केबीसी में बिग बी ने उनसे जुड़ा सवाल पूछा तो वो कितनी ज्यादा खुश हुईं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वो इस शो को देखते हुए बड़ी हुईं हैं।

संजना संघी ने KBC के सवाल वाला वीडियो किया शेयर

संजना संघी ने KBC के सवाल वाला वीडियो किया शेयर

संजना संघी ने जो केबीसी-12 का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से पूछते हैं, इस गाने में जो एक्ट्रेस हैं उनका नाम क्या है?

इस सवाल के बाद जो गाने का ट्रैक चलाया जाता है वो सॉन्ग दिल बेचारा का था जो सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म थी और एक एक्ट्रेस के तौर पर संजना संघी ने इसमें लीड भूमिका में थी। हॉटसीट पर बैठी प्रतियोगी पहले तो इस सवाल को सुनकर मुस्कुराईं और फिर उन्होंने सही जवाब दिया।

संजना संघी ने बताया कैसे KBC देखते हुए वो बड़ी हुई हैं

संजना संघी ने बताया कैसे KBC देखते हुए वो बड़ी हुई हैं

संजना संघी ने वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी। संजना ने लिखा, ''ताला लगा दिया जाए...मेरा पूरा बचपन, वीकडे की रातें हमारे लेजेंड अमिताभ बच्चन के शो केबीसी को डेडिकेट होती थी। मेरा अंदर का ड्रीमर अपने आपको केबीसी के हॉटसीट पर इमैजिन करता था और इस शो में आने वाले जीके के सवालों को लेकर मैं हमेशा से ही उत्साहित रहती थी। लेकिन केबीसी के नए सीजन की शुरुआत, वो भी इस सवाल के साथ....यकीन नहीं होता। #KaunBanegaCrorepati #DreamOn''

सुशांत की मौत के बाद संजना ने किए थे कई इमोशनल पोस्ट

सुशांत की मौत के बाद संजना ने किए थे कई इमोशनल पोस्ट

संजना ने दिल बेचारा में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले भी वो रॉकस्टार, हिंदी मीडियम और फुकरे रिटर्न्स जैसी फल्मों में काम कर चुकी हैं। मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिल बेचारा सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म थी। दिल बेचारा फिल्म को लाई में डिजनी + हॉटस्टार पर डायरेक्ट-टू-डिजिटल पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने दर्शकों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ दिया।

संजना ने सुशांत की मौत के बाद उनसे जुड़े कई इमोशनल पोस्ट्स भी शेयर किए थे। संजना ने कहा था, सुशांत की मौत से उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में संजना ने कहा था, "मुझे पता है कि हमारी फिल्म को आशीर्वाद देने वाले करोड़ों लोगों हैं और उनसे मुझे ताकत मिली है, और सुशांत की आत्म की शांति के लिए ये बहुत जरूरी है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+