KBC में पहुंचे ज्योतिषाचार्य से बिग बी ने पूछा, 'आपके भविष्य में आज क्या लिखा है?', मिला ये जवाब
नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति-11 में बुधवार को पहली बार हॉट सीट पर एक ज्योतिषाचार्य पहुंचे, जिनका नाम था पंडित हरिओम। 12 सालों तक वेद पुराणों की शिक्षा लेने के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर में रहने वाले पंडित हरिओम शास्त्री केबीसी में पहुंचे थे। इस गेम के दौरान ज्योतिषाचार्य ने अमिताभ बच्चन को ग्रहों की चाल के बारे में भी बताया।

हॉट सीट पर एमपी के रहने वाले ज्योतिषाचार्य पहुंचे थे
केबीसी के कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन को अपने सामने देखकर बहुत उत्साहित हो जाते हैं लेकिन अबकी कंटेस्टेंट को देखकर बिग बी उत्सुक नजर आए। सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो के एक हिस्से में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज खिलाड़ी रहीं दिव्या अदलखा नजर आ रहीं हैं, जबकि दूसरे हिस्से में पंडित हरिओम शास्त्री।
'आपके भविष्य में आज के परिणाम के बारे में क्या लिखा है?'
इंदौर के रहने वाले पंडित हरिओम शास्त्री से अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'हमने सुना है कि धर्म और वेद शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद भी आप ज्योतिष विद्या भी करते हैं। इस पर हरिओम कहते हैं, 'भागवत, रामकथा, यज्ञ, अनुष्ठान और ज्योतिष... ये काम हैं।' उनका जवाब सुनकर अमिताभ तुरंत पूछते हैं कि अच्छा तो आपको कुछ पता है कि आपके भविष्य में आज के परिणाम के बारे में क्या लिखा है?

पंडित ने दिया ये जवाब
अमिताभ बच्चन के इस सवाल को सुनकर पंडित जी कहते हैं कि उन्हें ये पहले से ही पता था को वो हॉट सीट पर बैठेंगे तो उन्होंने सुबह ही सबसे ये कह दिया था और उनकी ये भविष्यवाणी सही साबित हुई। वहीं, अमिताभ अपना सवाल फिर से दोहराते हैं। इसपर पंडित कहते हैं, अति उत्तम होगा। वीडियो में आप अमिताभ बच्चन को श्लोक का उच्चारण करते भी देख सकते हैं। बता दें कि हरिओम शास्त्री, अमिताभ बच्चन के बहुत बडे़ फैन हैं। अमिताभ बच्चन को अपने सामने पाकर वे कितना खुश थे, उनके चेहरे के भाव ये साफ बता रहे थे। केबीसी में अब शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल शो आने वाला है। इसमें जलदेवी नाम से मशहूर अमला रुइया आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications