KBC: अनुष्का शर्मा की आवाज नहीं पहचान सका ये कंटेस्टेंट, लाइफलाइन के सहारे जीती इतनी रकम

नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन चर्चा में बना हुआ है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस गेम शो में ऐसे कई मौके आए हैं जब बिग बी के सवालों ने कंटेस्टेंट को ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। सोमवार को केबीसी-11 के एक एपिसोड में हरियाणा के प्रतीक कलकल पहुंचे थे। हालांकि, गेम शो के दौरान वे कई दफा फंसते नजर आए।

अनुष्का की आवाज नहीं पहचान सके

अनुष्का की आवाज नहीं पहचान सके

गेम की शुरुआत में ही प्रतीक 5000 रु के सवाल पर फंसे और उनको लाइफलाइन लेनी पड़ी। वे एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आवाज नहीं पहचान पाए थे। बिग बी ने उनको एक ऑडियो सुनाया था लेकिन प्रतीक उस आवाज को नहीं पहचान सके। इसके बाद उन्होंने 50-50 लाइफलाइन लेने का फैसला किया। इस विकल्प के जरिए वे 5000 रु के पड़ाव को पार करने में कामयाब हुए।

6 लाख 40 हजार रु का सवाल था सामने

6 लाख 40 हजार रु का सवाल था सामने

गेम के दौरान वे सवाल-जवाब के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए 3 लाख 20 हजार रु के पड़ाव को पार करने में कामयाब रहे। हालांकि, अगले ही सवाल पर उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस पड़ाव पर प्रतीक के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। प्रतीक के सामने अब 6 लाख 40 हजार रु का सवाल था। प्रतीक के लिए मुश्किल ये थी कि उनके पास लाइफलाइन नहीं थी। उनसे बिग बी ने सवाल किया, 2019 में पेप्सिको और 9 भारतीय किसान जिस एफसी-5 से संबंधित विवाद में शामिल थे, वो इनमें से किस पौधे की एक किस्म है?

सवाल का जवाब नहीं दे सके प्रतीक

सवाल का जवाब नहीं दे सके प्रतीक

प्रतीक के सामने इस सवाल का जवाब देने के लिए चार विकल्प दिए गए थे- A. गन्ना, B- आलू, C- सोयाबीन और D- कॉफी, काफी देर सोच-विचार करने के बाद प्रतीक ने डी विकल्प चुना लेकिन ये गलत था। इसका सही जवाब आलू था। इस तरह प्रतीक 6 लाख 40 रु जीतने के मौके को गंवा बैठे। हरियाणा के रहने वाले प्रतीक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर केबीसी में हॉटसीट तक पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+