VIDEO: जीरो डिग्री टेंपरेचर के पानी में कैटरीना ने लगाई डुबकी, वीडियो वायरल

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोशल मीडिया और खासकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अकॉउंट से एक ऐसी वीडियो शेयर किया कि वे चर्चाओं में आ गईं। अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां बिता रहीं कैटरीना के इस वीडियो में उनके साथ उनकी दो बहनें भी हैं। कमाल ये है के वे तीनों वीडियो में इंग्लिश चैनल के जीरो डिग्री तापमान वाले पानी में डुबकी लगा रही हैं। बता दें कि इंग्लिश चैनल अटलांटिक महासागर का वो हिस्सा है जो ब्रिटेन को फ्रांस से अलग करता है।

katrina kaif took a dip in english channel having zero degree temperature video goes viral

कैटरीना बहनों के साथ कड़ाके की ठंड में ऐसे सर्द पानी में डुबकी लगाकर मानो कोई करतब कर रही हों। बता दें कि कैटरीना काम के बीच भी परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं और समय निकाल ही लेती हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ रोमांस करते देखा गया था।

बाहर से आने के बावजूद अपनी अदाकारी और मेहनत से पहचान बनाने वाली कैटरीना कैफ के आज करोड़ों फैंस हैं। उन्हें बहुत जल्द फिल्म भारत में सलमान खान के साथ देखा जाएगा। दूसरी ओर ये भी खबर है कि कैटरीना की बहन इजाबेल कैफ भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म सूरज पांचोली के साथ हो सकती है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: क्रिसमस के लिए सलमान खान के घर पर सजी महफिल, भाइयों के साथ ठुमके लगाते दिखे भाईजान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+