कठुआ गैंग रेप केस: डॉक्टर ने कोर्ट को बताया- यौन शोषण के दौरान दम घुटने से हुई बच्ची की मौत

नई दिल्ली। कठुआ गैंगरेप मामले को लेकर एक वकील ने बताया है कि पीड़िता का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने कोर्ट को बताया है कि बच्ची का यौन शोषण हुआ था और उसकी मौत दम घुटने से हुई थी। बता दें कि 8 साल की बच्ची से गैंगरेप करने और फिर उसकी हत्या करने के मामले की सुनवाई में अभी तक 54 गवाहों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंचे हुए थे। देश को झकझोर देने वाली यह घटना इसी साल जनवरी में घटी थी। जब जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के एक गांव में बच्ची के साथ यौन शौषण के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

Kathua rape victim was sexually assaulted, died of asphyxia, doctors told the court, who conducted postmortem

स्पेशल पुलिस प्रोसीक्यूटर जेके चोपड़ा ने बताया है कि जिन डॉक्टरों ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया था उन्होंने अदालत में अपना बयान दर्ज करा दिया है। इसके बाद आगे की सुनावाई जारी है। इस मामले की सुनवाई पठानकोट जिला और सत्र न्यायालय में चल रही है। बता दें कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पठानकोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया है। जिला और सत्र अदालत ने 8 जून को मामले की सुनवाई करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का चार्ज लगाया है। वही क्राइम ब्रांच ने संजी राम जो कि मंदिर का संरक्षक है, और उसके बेटे विशाल और नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इस घटना को मंदिर परिसर में ही अंजाम दिया दिया गया है।

इसके साथ क्राइम ब्रांच ने पुलिस अधिकारी दीपक खजुरिया और सुरेंद्र वर्मा और उसके दोस्त परवेश कुमार उर्फ मनु को भी गिरफ्तार कर लिया है। 9 अप्रैल को दाखिल की गई पहली चार्जशीट में इन सभी का नाम शामिल है। इसके साथ-साथ क्राइम ब्रांच ने हेड कांस्टेबल तिलक राज और सब-इंस्पेक्टर आनंद दत्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने कथित तौर पर घटना के साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी राम से 4 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद से दोनों को सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-दिल्‍ली: नशे में चूर 25 वर्षीय युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई कार, 2 मरे, 2 घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+