'दोहरा चरित्र बेनकाब...', कच्चातिवु द्वीप पर PM मोदी ने DMK को भी लपेटा, जवाब में स्टालिन ने भी पूछे तीखे सवाल
PM Modi on Katchatheevu issue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को दिए जाने को लेकर कांग्रेस के साथ-साथ अब द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ( DMK) पर भी निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि, 'कच्चातिवु द्वीप पर सामने नए नए डिटेल ने डीएमके के दोहरे चरित्र को भी बेनकाब किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने यह प्रतिक्रिया सूचना के अधिकार (RTI) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिया है। आरटीआई ने खुलासा किया गया है कि, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 1974 में कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को दे दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले का तमिलनाडु में कड़ा विरोझ हुआ था...क्योंकि इस द्वीप का उपयोग पारंपरिक रूप से भारतीय मछुआरों द्वारा किया जाता था।
डीएमके सांसद एरा सेझियान ने संसद में इसका कड़ा विरोध किया था। रिपोर्ट के मुताबिक करुणानिधि को समझौते के बारे में जानकारी दी गई थी और उन्होंने इसे स्वीकार करने की इच्छा व्यक्त की थी।
Rhetoric aside, DMK has done NOTHING to safeguard Tamil Nadu’s interests. New details emerging on #Katchatheevu have UNMASKED the DMK’s double standards totally.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2024
Congress and DMK are family units. They only care that their own sons and daughters rise. They don’t care for anyone…
PM मोदी ने कहा- बयानबाजी के अलावा DMK ने तमिलनाडु के लिए कुछ नहीं किया
पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "बयानबाजी के अलावा, डीएमके ने तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया है।"
पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस और डीएमके पारिवारिक पार्टी है। उन्हें केवल इस बात की परवाह है कि उनके अपने बेटे-बेटियां आगे बढ़ें।उन्हें किसी और की परवाह नहीं है। कच्चातिवु पर उनकी संवेदनहीनता ने विशेष रूप से हमारे गरीब मछुआरों और मछुआरे महिलाओं के हितों को नुकसान पहुंचाया है।''
PM मोदी के वार पर स्टालिन ने भी पूछे तीखे सवाल
पीएम मोदी के तीखे वार पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीएम एमके स्टालिन ने कहा, ''मैं उन लोगों से "3 सवाल" पूछना चाहता हूं, जिन्होंने "10 साल की नींद" के बाद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कच्चातिवु द्वीप का मुद्दा उठाया है।
डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन ने तमिल में एक लंबे ट्वीट में कहा कि "3 सवाल हैं' जो तमिलनाडु के लोग पूछना चाहते हैं...
पहला- "अगर तमिलनाडु टैक्स के रूप में एक रुपये का भुगतान करता है, तो केंद्र सरकार केवल 29 पैसे क्यों लौटाती है?"
दूसरा- ''लगातार दो आपदाओं का सामना करने के बावजूद तमिलनाडु को बाढ़ राहत के रूप में एक रुपया भी क्यों नहीं दिया गया?''
तीसरा- "केंद्र में भाजपा सरकार के 10 सालों में, क्या तमिलनाडु के लिए कोई विशेष योजना थी?" सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी ने इन तीनों सवाल का जवाब देने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications