Kashmir Attack: बाइक से आए आतंकी, नाम-धर्म पूछा और चला दीं गोलियां, 2 की मौत, मृतक का के रहने वाले?

Kashmir Migrant Workers Attack: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक बार फिर आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया है। शुक्रवार रात ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे दो हिंदू मजदूरों को पहले नाम और धर्म पूछकर अलग किया गया, फिर बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने शनिवार सुबह श्रीनगर के SKIMS अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह हमला एक बार फिर उन आतंकी हमलों की याद दिलाता है, जिनमें कश्मीर में काम करने आए प्रवासी मजदूरों को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया था।

Kashmir Migrant Workers Attack

कौन थे कुलगाम हमले में मारे गए मजदूर?

हमले में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ से रोज़गार की तलाश में कश्मीर पहुंचे थे और कुलगाम के केलाम इलाके में एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे। घटना के वक्त वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने सिर्फ इन्हीं दोनों को निशाना बनाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में 10 से 12 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Pakistani Drone: पाकिस्तान की बड़ी साज़िश नाकाम! भारतीय सेना ने मार गिराया जासूसी ड्रोन

पहले धर्म पूछा, फिर मारी गोली... कैसे हुआ हमला?

सूत्रों के मुताबिक, बाइक पर सवार दो आतंकी ईंट-भट्ठे पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से नाम और पहचान पूछी। जब यह साफ हो गया कि दोनों हिंदू हैं, तो उन्हें गोली मार दी गई। शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा की शाखा TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि हमले में एक स्थानीय और एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल था। पूरे इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्रवासी मजदूर ही क्यों बनते हैं आतंकियों का निशाना?

पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों, खासकर हिंदू कामगारों पर कई हमले हो चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ऐसे हमलों का मकसद घाटी में डर का माहौल बनाना, बाहरी मजदूरों का पलायन कराना और सामान्य होते हालात को फिर से अस्थिर करना होता है। हर साल करीब 3 से 5 लाख प्रवासी मजदूर जम्मू-कश्मीर में काम करने पहुंचते हैं। इनमें सबसे अधिक लोग बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आते हैं। ये ईंट-भट्ठों, निर्माण कार्य, सड़क परियोजनाओं, बागवानी, कृषि, होटल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं।

10 दिन पहले हेड कॉन्स्टेबल हुए थे शहीद

कुलगाम हमला ऐसे समय हुआ है जब हाल ही में अनंतनाग में भी आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया था। 22 जुलाई को अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए थे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाकर हजारों लोगों से पूछताछ की थी। अब कुलगाम में हुए नए हमले ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और गैर-स्थानीय मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढे़ं: Jammu Kashmir में मौसम की तबाही! बादल फटे, 12 मौतें, स्कूल-कॉलेज-बैंक समेत क्या खुला-क्या बंद?

16 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतकों के परिवारों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है। पहले से तय 6 लाख रुपये के मुआवजे के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की गई है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और CCTV फुटेज समेत अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+