J&K: गांदरबल हमले में डॉक्टर समेत 7 की मौत, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, LoC पर 1 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार देर रात आतंकी हमले में श्रमिकों समेत के एक चिकित्सक की मौत हो चुकी है। इलाकों में सेना और पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी है। हमले में जिनकी मौत हुई उनमें पांच लोग दूसरे क्षेत्र या फिर राज्य के हैं। हमले में पांच घायल हुए हैं, जिनका इलाज उप जिला अस्पताल और स्कीम्स श्रीनगर में चल रहा है।
गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में आतंकी हमले में मरने वालों में पांच लोग गैर-स्थानीय हैं, जिनमें दो अधिकारी वर्ग के हैं और तीन श्रमिक हैं। इनके अलावा हमले में एक स्थानीय डॉक्टर की भी मौत हो गई है। जबकि हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला एक निर्माणाधीन सुरंग के पास हुआ, जहां श्रमिक काम कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर कायरतापूर्ण आतंकी हमला एक घृणित कायरतापूर्ण कृत्य है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा बलों से सबसे कठोर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इस समय अत्यंत दुःख के साथ, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
एलजी जम्मू-कश्मीर के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हमारे बहादुर कर्मी जमीन पर हैं और वे सुनिश्चित करेंगे कि आतंकवादियों को उनकी कार्रवाई के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़े। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है।"
एलजी हाउस के बयान में आगे कहा गया, "मैं गगनगीर में नागरिकों पर जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को आश्वासन देता हूं कि इस घृणित कृत्य के पीछे के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हमने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है।"
गांदरबल में हमले से दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बिहार के रहने वाले प्रवासी मजदूर की कथित तौर पर आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह सड़क किनारे शव को देखा था और फिर मजदूर की पहचान हो पाई थी।
उरी, बारामूला में एलओसी पर आतंकी साजिश नाकाम
भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने एक बयान में कहा कि घुसपैठ की संभावित कोशिश के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ उरी, बारामूला में एलओसी पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाब दिया गया। सेना ने आगे कहा, "संयुक्त टीम ने भारी हथियारों से लैस एक आतंकवादी को मार गिराया। स्थल से 01xAK राइफल, 02xAK मैगजीन, 57xAK राउंड्स, 02xपिस्तौल, 03xपिस्टल मैगजीन और अन्य हथियार बरामद किए गए गए। ऑपरेशन जारी है।"












Click it and Unblock the Notifications