कश्मीर के कुलगाम में पुलिस की गाड़ी पर आतंकी हमला, ड्राइवर की मौत, पुलिसकर्मी जख्मी
श्रीनगर। कश्मीर के कुलगाम में पुलिस की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। कुलगाम के नंदमार्ग पर ये हमला हुआ। आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी जख्मी है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना को तब बड़ी सफलता मिली जब सेना ने लश्कर के बड़े कमांडर को मार गिराया। शनिवार सुबह हुई कार्रवाई में सेना ने दो आंतकियों को मार गिराया है, सेना का एनकाउंटर पुलवामा के लिटर गांव के पास हुआ, जहां सेना ने लश्कर के कमांडर वसीम शाह और हाफिज निसार को ढेर कर दिया है। लेकिन इस एनकाउंटर के बाद सेना की स्थानीय लोगों के साथ छड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैँ।
171 आतंकियों को मारा गया
आपको बता दें कि इस वर्ष अभी तक सेना ने कुल 171 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं आज जब सेना को पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली तो सेना ने अपना ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें पुलिस की भाषा में ए या ए प्लस प्लस श्रेणी का आतंकी के छिपे होने की खबर थी। आतंकियों के पास एके 47, एके 56 जैसे हथियार बरामद किए गए हैँ। साथ ही सेना को इनके पास से 6 एके मैगजीन भी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications