INX Media Case: पिता से मिले कार्ति चिदंबरम बोले- पूरी जांच फर्जी है

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ जेल में बंद पी चिदंबरम की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज ईडी उनसे इस मामले में पूछताछ कर सकती है। वहीं पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम तिहाड़ जेल में अपने पिता से मिलने के लिए पहुंचे। पिता से मुलाकात के बाद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मैं यहां अपने पिता से मिलने के लिए आया हूं, उनके भीतर जबरदस्त उत्साह है। पी चिदंबरम के खिलाफ चल रही जांच के बार में कार्ति ने कहा कि प्रक्रिया के नाम पर ये जो कुछ किया जा रहा है वह सब पॉलिटिकल ड्रामा है। कार्ति ने इस पूरी जांच को फर्जी बताया है।

Karti Chidamabaram

बता दें कि दिल्ली के रोज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की इजाजत दे दी है। ईडी को अदालत ने चिदंबरम को 30 मिनट तक हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी है। अदालत के फैसले के बाद ईडी आज दिल्ली की तिहाड़ जेल में जाकर चिंदबरम से पूछताछ करेगी। बता दें कि आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चिदंबरम सीबीआई की न्यायिक हिरासत में तिहाड जेल में बंद हैं।

बीते हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष अदालत में अर्जी देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम की हिरासत मांगी थी। ईडी ने अदालत से कहा था कि आईएनएक्स मीडिया के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वो चिदंबरम से पूछताछ करना चाहती है। ऐसे में उनको सांसद की हिरासत दी जाए। जिस पर कोर्ट ने ईडी को आज चिदंबरम से पूछताछ की इजाजत दे दी है। सीबीआई ने 21 अगस्त को पी चिदंबरम को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद चिदंबरम सीबीआई की न्यायिक हिरासत में तिहाड जेल में बंद हैं। पिछली तारीख पर सीबीआई कोर्ट ने पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट में पी चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+