कार्तिक मधिरा की क्रिकेटर से IPS अधिकारी बनने की कहानी, 3 बार फेल होकर 4वीं बार में रच दिया इतिहास
IPS Karthik Madhira Success Story: देश में इस वक्त क्रिकेट प्रेमियों पर IPL-2025 का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। 22 मार्च से शुरू हुए आईपीएल के मैच 25 मई तक चलेंगे। इस बीच जानिए एक ऐसे शख्स की सक्सेस स्टोरी, जो कभी खुद एक बेहतरीन क्रिकेटर हुआ करता था। क्रिकेट के मैदान में खूब चौके-छक्के मारता था। फिर एक हादसे ने पूरी जिंदगी बदल दी। टूटकर बिखकर जाने की बजाय इसने हिम्मत बनाए रखी और क्रिकेट छोड़कर भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी बन गया। नाम है कार्तिक मधिरा।
महाराष्ट्र कैडर में 2020 बैच के पुलिस अधिकारी कार्तिक मधिरा की कहानी उन युवाओं के लिए भी मिसाल है, जो जिंदगी में आई तकलीफों से हार जाते हैं। अफसलताएं मिलने पर लक्ष्य को हासिल करना छोड़ देते हैं। आगे बढ़ने के लिए फिर से मेहनत नहीं कर पाते हैं। कार्तिक मधिरा को चोट के कारण पहले क्रिकेट छोड़ना पड़ा। फिर इन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में तीन बार नाकायाबी देखी।

कार्तिम मधिरा तीन बार UPSC में असफल होने के बाद यूपीएससीस की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में चौथे प्रयास में 103वीं रैंक हासिल की और IPS अधिकारी बने। 22 जुलाई को जन्म कार्तिक माधिरा की वर्तमान पोस्टिंग Assistant SP, Lonavala Maharashtra Police पर है। इनकी गिनती महाराष्ट्र के काबिल पुलिस अफसरों में होती है।
क्रिकेटर से IPS बनने तक की यात्रा
बता दें कि हैदराबाद के रहने वाले कार्तिक मधिरा ने अंडर-13 से लेकर यूनिवर्सिटी लेवल तक क्रिकेट खेला और शानदार प्रदर्शन किया। JNTU से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला एक चोट और निजी कारणों की वजह से लिया। बचपन से क्रिकेटर बनने का सपना था, मगर एक हादसे ने पूरी जिंदगी और सोच बदल दी। ठीक होने के बाद यूपीएससी की तैयारी करने लगे।

IPS बनने की तैयारी कैसे की?
कार्तिक ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना और गहन अध्ययन किया। उन्होंने प्रीलिम्स और मेन्स की तैयारी एक साथ की, जो उनकी सफलता का अहम हिस्सा बनी। टेस्ट सीरीज और निरंतर रिवीजन ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया।
मीडिया से बातचीत में कार्तिक माधिरा कहते हैं कि उनकी सफलता का राज उनकी लेखन क्षमता, स्मार्ट प्लानिंग और लगातार आत्ममूल्यांकन रहा। उन्होंने हर विषय को गहराई से समझा और रणनीति के साथ तैयारी की। तीन बार फेल हुआ, मगर कभी हिम्मत नहीं हारी। हर बार अपनी गलतियों से सीखा और उनमें सुधार करके आगे बढ़ा। नतीजा सबके सामने है।
आईपीएस कार्तिक मधिरा की शादी
दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म भूषण सम्मानित पी. सुशीला की नातिन और इंटीरियर डिज़ाइनर जयश्री बलाजापल्ली से महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी कार्तिक मधिरा की शादी हुई है। हैदराबाद में इनकी शाही में न केवल पारंपरिक तेलुगु संस्कृति की झलक दिखी, बल्कि इसमें आधुनिकता का भी सुंदर समावेश था। जयश्री और कार्तिक की शादी के समारोह पूरे 6 दिन तक चले, जिसमें 8 अलग-अलग आयोजनों ने इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया। भव्य सगाई समारोह का आयोजन प्रतिष्ठित ताज कृष्णा होटल में हुआ। इसके बाद अन्य कार्यक्रम बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब और अन्वया कन्वेंशन्स जैसे स्थानों पर आयोजित किए गए। कुछ छोटे पारिवारिक समारोह उनके घर पर भी हुए।
यह भी पढ़ें- UP की सबसे खूबसूरत IPS आशना चौधरी ने IAS अभिनव सिवाच से किया प्यार का इजहार, बेहद रोचक है लव स्टोरी
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications