UP की सबसे खूबसूरत IPS आशना चौधरी ने IAS अभिनव सिवाच से किया प्यार का इजहार, बेहद रोचक है लव स्टोरी
IPS IAS News: उत्तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा की सबसे खूबसूरत आईपीएस अधिकारियों में से एक आशना चौधरी की शादी होने वाली है। आईएएस अभिनव सिवाच से आईपीएस आशना चौधरी की सगाई हुई है। दोनों ने एक ही बैच के अफसर हैं।
आईपीएस आशना चौधरी व आईएएस अभिनव सिवाच ने सगाई के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया है और तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत अफसर जोड़ी को सगाई की खूब बधाइयां मिल रही हैं।

IPS Aashna Chowdhary Instagram: आशना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
आशना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अभिनव सिवाच को टैग करते तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा-'उस आदमी के लिए जो हर चीज़ का एक आदर्श मिश्रण है, जिसके साथ मैं सबसे सार्थक बातचीत कर सकती हूँ और जो बकवास करता है और मुझे हँसाता है। सबसे बढ़िया इंसान होने और मुझे इतना प्यार करने के लिए आपका शुक्रिया!'
Who is IPS Aashna Chaudhary: आईपीएस आशना चौधरी कौन हैं?
आशना चौधरी उत्तर प्रदेश कैडर में 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। आशना चौधरी का जन्म 28 अगस्त 1998 को उत्तर प्रदेश के हापूड़ के अजीत सिंह के घर हुआ है।
अंग्रेजी साहित्य में बी.ए.ऑनर्स व अंतर्राष्ट्रीय संबंध में एमए करने वाली आशना चौधरी की वर्तमान पोस्टिंग एएसपी(यू/टी) गोरखपुर पद पर है।

Who is IAS Abhinav Singh: आईएएस अभिनव सिचाव कौन हैं?
आईपीएस आशना चौधरी के होने वाले पति अभिनव सिवाच दिल्ली से हैं। 21 मई 1994 को जनम अभिनव सिवाच हरियाणा कैडर में 2023 के आईएएस अधिकारी हैं। अभिवन सिवाच की वर्तमान पोस्टिंग एसी (यू/टी) रोहतक पद पर है। दिल्ली से बीटेक और आईआईएम कोलकाता से एमबीए करने वाले अभिनव ने 30 लाख की जॉब छोड़कर अफसर बनने की तैयारी शुरू की थी।

IAS Abhinav Sichaav Success Story: नायब तहसीलदार से एसडीएम फिर आईएएस
आईएएस अभिनव सिवाच की सक्सेस स्टोरी हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। पढ़ाई पूरी करने के बाद 30 लाख सालाना पैकेज पर निजी कंपनी में नौकरी शुरू की। कुछ समय बाद नौकरी छोड़। अभिनव सिवाच सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)की परीक्षा पास करके नायब तहसीलदार बने। इसके बाद दिल्ली सिविल सर्विसेज परीक्षा दी और साउथ दिल्ली में एसडीएम बने। एसडीएम बनने के बाद अभिनव सिवाच ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा करके आईएएस अधिकारी बनने में सफलता हासिल की।

Abhinav Siwach UPSC Rank: अभिनव सिवाच यूपीएससी रैंक व नंबर
आशना और अभिनव दोनों ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में हिस्सा लिया। अभिनव सिवाच को यूपीएससी सीएसई 2022 में कुल 1041 अंक मिले, जिनमें लिखित परीक्षा के 856 और इंटरव्यू के 185 अंक शामिल है। अभिनव सिवाच को AIR 12 मिली। हरियाणा कैडर में आईएएस बने।

Aashna Chaudhary UPSC Rank: आशना चौधरी यूपीएससी रैंक व नंबर
यूपीएससी 2022 में आशना चौधरी ने AIR 116 हासिल की थी। इन्हें होम कैडर उत्तर प्रदेश में आईपीएस बनने का मौका मिला। आशना चौधरी को यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में कुल 992 अंक मिले थे, जिनमें लिखित परीक्षा 827 व इंटरव्यू के 165 अंक शामिल है।

आशना चौधरी अभिनव सिवाच की लव स्टोरी (Aashna Chaudhary Abhinav Siwach love story)
यह अफसर जोड़ी अलग अलग स्टेट से है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद एक साथ ट्रेनिंग करने उत्तराखंड के मसूरी की वादियों में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचे।
यह भी पढ़ें- अभिनव सिवाच: 30 लाख की नौकरी छोड़ बने IAS, फिर सबसे खूबसूरत IPS आशना चौधरी को दे बैठे दिल
यूपीएससी पास करने वाले सभी भावी आईएएस, आईएएस, आईएफएस, आईआरएस समेत तमाम अफसर LBSNAA में फाउंडेशन कोर्स करने जाते हैं। फिर अपने-अपने सर्विस कैडर की ट्रेनिंग लेने चले जाते हैं। जैसे आईपीएस को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जाना होता है।
LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान अफसर जोड़े एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। ऐसा ही अभिनव सिवाच और आशना चौधरी के साथ हुआ। दोनों ट्रेनिंग में एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोस्ती प्यार में बदली। अब सगाई व शादी तक पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications