करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाए, धार्मिक भावनाएं राजनीति से ऊपर: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और इसे तीर्थयात्रियों के लिए लगातार खुला रखने का आग्रह किया है। इस अपील में धार्मिक भावनाओं की रक्षा करने, तीर्थयात्रियों की प्रक्रियाओं को सरल बनाने और भक्तों के लिए सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध पहुँच सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत पर जोर दिया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने और श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने की जोरदार अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए और संगत की आध्यात्मिक इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

Punjab CM calls for Kartarpur reopening

पंजाब विधानसभा ने भी श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और इसे लगातार चालू रखने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से अपील की। विधानसभा में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर में बिना किसी रुकावट के माथा टेकने की सुविधा देने पर जोर दिया गया।

विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को संकीर्ण राजनीतिक विचारों का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोला जाना चाहिए, ताकि संगत अपनी आध्यात्मिक इच्छाओं को बिना किसी बाधा के पूरा कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, "लोगों की आध्यात्मिक इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जहां धार्मिक भावना की बात आती है, वहां संकीर्ण राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोला जाना चाहिए, ताकि संगत बिना किसी रुकावट के अपने धार्मिक स्थल के दर्शन कर सके।"

केंद्र सरकार से कॉरिडोर खोलने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग

पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव में केंद्र सरकार से कॉरिडोर को फिर से खोलने और लगातार चालू रखने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की गई है। साथ ही, तीर्थयात्रा से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत करने का आग्रह किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

प्रस्ताव में कहा गया कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर केवल भारत और पाकिस्तान के बीच एक मार्ग नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर में रहने वाली लाखों सिख संगतों की धार्मिक आस्था, स्वतंत्रता और मानवीय संबंधों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

कॉरिडोर पर पाबंदियों से संगत की भावनाएं आहत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कॉरिडोर के माध्यम से आवाजाही पर पाबंदियां और रुकावटें दुनिया भर में बसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करती हैं। इससे गुरु नानक नाम लेवा संगत को पवित्र गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। Kundan Singh Deputy Editor-Oneindia

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+