कंगना के समर्थन में उतरी करणी सेना, मुंबई एयरपोर्ट से घर तक सुरक्षा के लिए साथ रहेंगे वॉलिंटियर्स

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में लगातार मुंबई पुलिस पर सवाल उठा रही कांगना रनौत को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। कंगाना और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच छिड़े विवाद में अब करणी सेना की भी एंट्री हो गई है। नौ सितंबर को अब जब कंगना रनौत मुंबई के एयरपोर्ट पहुंचेंगी, तो करणी सेना के लोग उन्हें घर तक सुरक्षा देंगे। बता दें कि शिवसेना नेता एवं प्रवक्ता संजय राउत ने कंगना को मुंबई छोड़ देने के लिए कहा था।

करणी सेना नौ सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी

करणी सेना नौ सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी

कंगना ने कहा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं।करणी सेना के जीवन सोलंकी ने कहा, 'कंगना रनौत का समर्थन करने के लिए करणी सेना नौ सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। करणी सेना के सदस्य अभिनेत्री को सुरक्षा देते हुए उन्हें एयरपोर्ट से उनके घर तक पहुंचाएंगे। करणी सेना मुंबई में कंगना की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले रही है। सोमवार को जम्मू में करणी सेना ने शिवसेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। करणी सेना ने जम्मू में महाराष्ट्र सरकार और संजय राउत के खिलाफ प्रदर्शन किया और कड़े एक्शन की मांग की।

Recommended Video

    Sanjay Raut से विवाद के बीच Kangana Ranaut को 'Y' Security,Amit Shah का जताया आभार | वनइंडिया हिंदी
    कंगना और संजय राउत के बीच गहराया विवाद

    कंगना और संजय राउत के बीच गहराया विवाद

    बता दें कि कंगना ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की है जिसके बाद वह शिवसेना नेताओं के निशाने पर आ गई हैं। ऐसे में शिवसेना की ओर से संजय राउत ने मोर्चा संभालते हुए पलटवार किया है। जिसके बाद से ही दोनों के बीच में जुबानी जंग है, इसी दौरान संजय राउत ने कहा था कि कंगना को मुंबई नहीं लौटना चाहिए। मुंबई की तुलना पीओके से करने पर अभिनेत्री के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

    कंगना के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए

    कंगना के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए

    वकील अली कशीफ खान देशमुख ने गत शुक्रवार को कंगना के खिलाफ अंधेरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। जबकि दूसरा केस कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। दूसरी ओर कंगना को मिल रही 'धमकियों' के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने कंगना को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अभिनेत्री ने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+