Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka: चन्नापट्टनम उपचुनाव में डीके शिवकुमार का एचडी कुमारस्वामी से हो सकता है कड़ा मुकाबला

Channapatnam By-election HDK & DKS: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने चन्नपटना विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं । डीके के इस ऐलान के बाद भाजपा-जेडीएस गठबंधन के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ गई है। ऐसे में इस बार चन्नपटना स सीट पर डीके शिवकुमार का एचडी कुमारस्‍वामी से जबदरस्‍त जबरदस्‍त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

DK Shivakumar V s HD Kumaraswamy

डीके के लिए ये उपचुनाव जीतना बना प्रतिष्‍ठा का विषय

डिप्‍टी सीएम डीके शिवकुमार के लिए ये उपचुनाव जीतना प्रतिष्‍ठा का विषय बन गया हैं क्‍योंकि डीके शिवकुमार अपने भाई डीके सुरेश की बेंगलुरू ग्रामीण लोकसभा सीट पर मिली हार को व्‍यक्तिगत झटका मानते हैं।

डीके के भाई सुरेश को कुमारस्‍वामी के साले से मिली थी हार

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में एचडी कुमारस्वामी के साले डॉ. सीएन मंजूनाथ ने डीके सुरेश को हराया था। जिसके बाद डीके भाई की हार की भरपाई के लिए चन्नपटना जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। डीके शिवकुमार के यहां से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पूर्व सीएम एचडी कुमारस्‍वामी की इस दौड़ में शामिल होने की उम्‍मीद है।

जानें क्‍यों हो रहे इस सीट पर उपचुनाव

बता दें जेडी एस नेता कुमारस्‍वामी के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हुई हैं। चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन चुनावी जंग छिड़ चुकी है। कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ गई है।

कुमारस्‍वामी के लिए ये सीट जीतना प्रतिष्‍ठा का विषय

गौरतलब है कि चन्नापटना बेंगलुरु दक्षिण जिले में आता है, जिसे पहले रामनगर के नाम से जाना जाता था। 2004 से, 2009 को छोड़कर, एचडी कुमारस्वामी लगातार रामनगर विधानसभा क्षेत्र से जीतते रहे हैं। ऐसे में कुमारस्‍वामी इस सीट से चुनाव लड़कर इस सीट पर अपना दबदबा कायम रखना चाहते हैं।

चन्नपटना और कुमारस्‍वामी

2018 के विधानसभा चुनाव में एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर और चन्नपटना दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। दोनों सीटें जीतने के बाद उन्होंने चन्नपटना को बरकरार रखा और रामनगर अपनी पत्नी अनीता कुमारस्वामी के लिए छोड़ दिया। 2023 के विधानसभा चुनाव में एचडी कुमारस्वामी ने चन्नपटना से चुनाव लड़ा जबकि उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी रामनगर से चुनाव लड़े। उम्मीदों के विपरीत, निखिल को रामनगर में कांग्रेस उम्मीदवार इकबाल हुसैन ने हराया।

चन्नपटना और डीके शिवकुमार

वहीं डीके शिवकुमार चन्नपटना में जीत हासिल करके अपने भाई की हार से उबरने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। वह लोकसभा चुनाव हारने के बाद अपने भाई को फिर से राजनीति में लाने की योजना बना रहे हैं। चन्नपटना उपचुनाव जीतने से उन्हें कनकपुरा में अपनी मौजूदा विधायक सीट छोड़ने का मौका मिलेगा।

भाजपा-जेडीएस गठबंधन की रणनीति

जैसे ही डीके शिवकुमार के चन्नपटना में मैदान में उतरने के संकेत मिले, एचडी कुमारस्वामी ने भी अपनी कोशिशें तेज कर दीं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और चन्नपटना में मजबूत प्रदर्शन का वादा किया। इससे संभावना बढ़ गई है कि गौड़ा परिवार का कोई सदस्य भाजपा-जेडीएस गठबंधन की ओर से उम्मीदवार बन सकता है।

हालांकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूर्व विधायक सीपी योगेश्वर भाजपा से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि निखिल कुमारस्वामी या एचडी कुमारस्वामी के परिवार के किसी अन्य सदस्य के फिर से जेडीएस का प्रतिनिधित्व करने की चर्चा चल रही है। भाजपा-जेडीएस गठबंधन के भीतर उम्मीदवारों के लिए प्रतिस्पर्धा लगातार दिलचस्प होती जा रही है।

ये भी पढ़ें- MUDA घोटाले में राज्‍यपाल ने सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने को दी मंजूरी, सीएम ने दिया ये रिएक्‍शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+