कर्नाटक: कांग्रेस सरकार में क्या सबको मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली? सब करने लगे हैं डिमांड
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बन चुकी है। शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। ऐसे मे सवाल उठ रहा है, कांग्रेस सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली? कई जगहों पर लोगों ने कांग्रेस की जीत के बाद बिल जमा करने से इनकार कर दिया

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है, अब सरकार बनाने जा रही है। शनिवार को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कर्नाटक में सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले कांग्रेस सरकार के सामने अपने चुनावी वादों को पूरा करने की चुनौती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने जो फ्री स्कीमों की बात की है उसमें राज्य की जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात की है।
क्या अब चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सरकार कर्नाटक में लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देकर अपना चुनावी वादा पूरा करेगी? यदि पूरा करती है तो क्या यह सबके लिए है या समाज के कुछ वर्गों को ये मुफ्त बिजली दी जाएगी? सिद्धारमैया राज्य के अब नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो ऐसे में ये सवाल लोगों के जेहन में उठ रहे हैं।
जहां लोग मुफ्त बिजली पर राज्य सरकार के आदेश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि लोग इस महीने के महीने का बिल का भुगतान करने से इनकार कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।
लोगों ने बिजली का बिल भरने से इनकार कर दिया है
भाजपा नेता अमित मालवीय ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें चित्रदुर्ग के लोग दावा कर रहे हैं कि वे इस महीने का बिजली बिल नहीं भरेंगे। उन्होंने लिखा चित्रदुर्ग के ग्रामीणों ने बिजली बिल का भुगतान करने से इंकार कर दिया। दूसरों को भी इसी महीने से भुगतान न करने के लिए प्रेरित करें! ये लोग बिल कलेक्टर को बता रहे हैं कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उन्हें मुफ्त बिजली देने का वादा किया था ... जाओ उनसे (कांग्रेस) जाओ, इसे ले लो। वे कह रहे हैं किअगर कांग्रेस ने जल्द ही मुख्यमंत्री नहीं दिया तो चारों तरफ बवाल हो जाएगा।
कोपल में शख्स ने कहा सरकार ने वादा किया है हम इसे लेकर रहेंगे
वहीं कोप्पल और कालाबुरगी जैसे अन्य स्थानों में फैल रहा है क्योंकि लोगों का दावा है कि वे बिल का भुगतान नहीं करेंगे क्योंकि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। कोपल में एक शख्स ने कहा हम मौजूदा बिल का भुगतान नहीं करेंगे। चाहे कुछ भी हो, हमसे 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है और हम इसे लेकर रहेंगे भले ही मुख्यमंत्री अभी तक न हो।
कर्नाटक में बढ़ चुका है प्रति यूनिट बिजली का दाम
बता दें कर्नाटक विद्युत विनियामक आयोग (केईआरसी) ने बिजली दरों में पैसा प्रति यूनिट 70 प्रतिशत की वृद्धि करने को मंजूरी दी है। नया टैरिफ 1 अप्रैल से लागू हो गया है। केईआरसी के एक आदेश में कहा गया है 4,457.12 करोड़ रुपये के स्वीकृत राजस्व अंतर को पाटने के लिए, आयोग ने सभी श्रेणियों में उपभोक्ता टैरिफ में औसतन 70 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि को मंजूरी दी है, जो 8.31 की कुल वृद्धि के लिए जिम्मेदार है।
डीके शिवकुमार और राहुल गांधी ने किया था ये वादा
डीके शिवकुमार जो प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने हैं उन्होंने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस लोगों को अपनी सभी "गारंटियों" को पूरा करेगी। वहीं कर्नाटक में विधानसभा चुनाव कांग्रेस के जीतने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने पहले ही बयान में कहा था कि जिस दिन हमारी सरकार बनेगी उसी दिन से हम अपने चुनावी वादे पूरा करेंगे।
क्या सभी घरों को मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली?
वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस को इस चुनावी वादे को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 7,000-8,000 करोड़ रुपये की जरूरत है। हालांकि कुछ टीवी चैनलों ये भी दावा किया गया कि कांग्रेस सरकार केवल उन्हीं घरों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देगी, जो टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications