Karnataka Weather: भारी बारिश की गिरफ्त में कर्नाटक, बेंगलुरू के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, देखें Video

बेंगलुरू, 5 सितंबर। दक्षिण भारत में इस वक्त जमकर बारिश हो रही है। कर्नाटक तो पिछले दो दिनों से भारी बारिश की गिरफ्त में है, यहां की राजधानी बेंगलुरू में तो भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

Recommended Video

    Bengaluru Rains: भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब, जलमग्न हुए इलाके| वनइंडिया हिंदी | *News
     बेंगलुरू के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    बेंगलुरू के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    रविवार शाम से शुरू हुई भारी बारिश आज भोर तक होती रही। जिसके कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे अधिकारियों को लोगों को निकालने के लिए राफ्ट भेजने पड़े। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में एचएसआर, बेलंदूर, सरजापुरा रोड, व्हाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और बीईएमएल लेआउट शामिल हैं।

    दिक्कतों का सामना कर पड़ा

    दिक्कतों का सामना कर पड़ा

    जगह-जगह जलजमाव की वजह से आज सुबह बच्चों को स्कूल जाने में और लोगों को ऑफिस जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें लोगों के घरों में पानी भरा हुआ दिख रहा है और कई जगहों पर दोपहिया वाहन पानी में तैरते नजर आ रहे हैं। भीषण जलभराव के कारण स्पाइस गार्डन से व्हाइटफील्ड तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा है।

    यातायात प्रमुख रूप से प्रभावित

    यातायात प्रमुख रूप से प्रभावित

    बाहरी रिंग रोड पर यातायात प्रमुख रूप से प्रभावित हुआ तो वहीं इको स्पेस के पास ओआरआर बेलंदूर में इस वक्त काफी जलजमाव है क्योंकि बारिश के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ गया है। मौसम विभाग ने आज भी बेंगलुरू समेत पूरे कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

    भारी बारिश होने की संभावना

    जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि ओडिशा, मध्य प्रदेश. गुजरात में भी हल्की बारिश हो सकती है।

    उमस का वातावरण

    अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां उमस का वातावरण बना रहेगा, आज और कल बादल छाए रहेंगे और दिल्ली का अधिकतम पारा 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

    20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    तो वहीं उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी आज बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर भी चेतावनी जारी की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+