कर्नाटक: गोदाम में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरीं अनाज की बोरियां, दबे 10 मजदूर, राहत-बचाव कार्य जारी
कर्नाटक के विजयपुरा में एक खाद्यान्न गोदाम में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। गोदाम में अचानक बोरियां गिरने से 10 मजदूर दब गए। बताया जा रहा है कि काम करते वक्त अचानक मजदूरों के ऊपर अनाज की बोरियां गिर पड़ीं। जिससे 10 मजदूर नीचे दब गए।
गोदाम में भंडारण इकाई ढह जाने से मजदूर अनाज से भरी बोरियों के नीचे फंस गए। विजयपुरा के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) टी भूबालन ने कहा कि मजदूर गोदाम में फंसे हुए हैं। लगभग 10-12 लोग फंसे हो सकते हैं। तीन मजदूरों को पहले ही बचाया जा चुका है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

बोरियों को हटाने में लगाई गई जेसीबी
जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव का काम बहुत तेजी से चल रहा है। बोरियों के नीचे दबे मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। लोगों को बाहर निकालने और बोरियों को हटाने में जेसीबी लगाई गई है।
फायर ब्रिगेड की भी ली जा रही मदद
जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा। इस काम में फायर ब्रिगेड की भी मदद ली जा रही है।
युद्धस्तर पर चल रहा राहत बचाव कार्य
बताया जा रहा है कि मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे। तभी अचानक अनाज की बोरियां भरभराकर गिर गईं। जिसमें 10 मजदूर दब गए। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है। मजदूरों को बचाने का काम चल रहा है। राहत बचाव अधिकारी मजदूरों को बचाने में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें- Telangana Election: क्या कांग्रेस की जीत के रेवंत रेड्डी सूत्रधार? जानें कर्नाटक डिप्टी CM का जवाब












Click it and Unblock the Notifications