कर्नाटक: वीवीपैट मशीन में कपड़ा मिलने से मचा हड़कंप, चुनाव आयोग के अधिकारी जांच में जुटे

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ईवीएम मशीन को लेकर बड़ी खबर आई है। दरअसल जिस तरह से पिछले कुछ चुनाव के बाद ईवीएम मशीन पर सवाल खड़े हुए थे उसके बाद इसके साथ वीवीपैट मशीन को जोड़ा गया था ताकि इसकी सत्यता पर सवाल नहीं खड़ा हो। लेकिन जिस तरह से कर्नाटक में हाल ही में हुए चुनाव के बाद वीवीपैट मशीनों से कागज की जगह कपड़े निकले हैं उसने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

vvpat

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के एक निर्माणाधीन इमारत से जब्त की गई वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल कपड़े रखने के लिए किया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने इन मशीनों की जांच शुरू कर दी है। ये तमाम मशीनें कर्नाटक के बीजापुर जिले में पाई गई हैं। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में 8 वीवीपैट मशीन पाई गई हैं। चुनाव अधिकारी ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि यह मशीनें बीजापुर जिले के विजयपुरा में एक अस्थाई शेड से वीवीपैट मशीनों के आठ कवर बरामद किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुछ मजदूर इन मशीनों का इस्तेमाल करते हुए पाए गए थे। मजदूर इसका इस्तेमाल कपड़े रखने के लिए कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर चुनाव अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। यह दूसरी बार है कि चुनाव से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है। इससे पहले राजेश्वरी विधानसभा क्षेत्र के एक मकान में बड़ी संख्या में वोटर कार्ड बरामद किए गए थे, जिसके बाद काफी हंगामा खड़ा हुआ था। मकान में तकरीबन 10 हजार वोटर कार्ड पाए गए थे। जिसके बाद यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+