कर्नाटक की सड़कों पर मौत का खेल! 2 कारें, 6 आदमी, आज बचना है मुश्किल...कमजोर दिल वाले न देखें ये VIDEO
Karnataka Cars Street Fight: आज बचना है मुश्किल...बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र की फिल्म 'हातिमताई' का यह गाना कर्नाटक की सड़कों पर हुए कारों के युद्ध पर सटिक बैठता है। यहां दो कार चालकों ने अपनी ताकत का नमूना पेश करते हुए एक-दूसरे को कई बार टक्कर मारी। देखते ही देखते कारों का युद्ध मौत का खेल बनता चला गया। एक कार ने स्पीड में पीछे की ओर मुड़कर दूसरी कार के बोनट पर टक्कर मारी। काला धुआं निकला। जल्द ही, दोनों कारों में से लोग बाहर निकले और एक-दूसरे से भिड़ गए।
लड़ाई के दौरान, एक कार ने लाठी पकड़े एक आदमी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह जमीन पर गिर गया, जहां वह घायल हो गया। कर्नाटक की सड़कों पर जारी मौत का खेल एक शख्स ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। दौड़ा-दौड़ा कर पीटा...

घटना उडुपी-मणिपाल हाईवे पर कुंजी बिट्टू के पास की है। यहां 18 मई की रात दो कारों के बीच युद्ध शुरू हो गया। कार सवार लोग जानी दुश्मन की तरह भिड़ गए। पहले कार से कार टकराने का दौर चला। फिर दोनों कारों से लोग उतरे और आपस में भिड़ गए। एक शख्स को कार ने रौंदने का प्रयास किया। फिर एक शख्स खुद को बचाने के लिए भाग रहा था, तभी दूसरी कार से उतरे शख्स ने उसे दौड़ाया।
डॉक्टर ने देखा मौत का खेल
वहीं, घटना स्थल के पास ही स्थित एक बिल्डिंग में मौजूद ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दुर्गाप्रसाद हेगड़े ने मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। डॉक्टर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुत बुरी स्थिति है। उडुपी में गैंगवार। घटना हाल ही में देर रात की है, उडुपी-मणिपाल हाईवे पर कुंजी बिट्टू के पास दो समूहों में लड़ाई हुई। युवा पीढ़ी किस ओर जा रही है? इन सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, पुलिस ने मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार फरार हैं। उनकी तलाश के लिए एक दल गठित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications