Karnataka: यालापुरा हाइवे पर सब्जियों से भरे ट्रक का हुआ भीषण एक्‍सीडेंट, 10 की मौत और 15 लोग हुए घायल

Karnataka: कर्नाटक के गुलपुरा के पास यालापुरा हाईवे पर एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई। सब्जियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक ट्रिपर से जाकर टकरा गया। जिसमें ट्रक पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 लोगों को गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

पुलिस के अनुसार ये हादसा आज तड़के चार बजे हुआ। ट्रक के ट्रिपर से टकराने के कारण उसके परखच्‍चे उड़ गए। बताएसपी नारायण एम, करवार, उत्तर कन्नड़या जा रहा है कि इस ट्रक पर सभी सब्जियां बेचने के लिए सावनूर से कमता बाजार जा रहे थे।

Karnataka

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना में हादसे का शिकार हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

उत्‍तर कन्‍नड़ जिले के करवार के एसपी नारायण एम ने बताया कि ये हादसा तब हुआ जब ट्रक ड्राइवर ने सामने से आ रहे वाहन के लिए रास्‍ता बनाने का प्रयास किया। इसी के चलते ट्रक अनियत्रित हो गया और ट्रक 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा। यह दुर्घटना सावनूर-हुबली रोड के किनारे एक वन क्षेत्र में हुई।

एसपी ने बताया ये टुर्घटना सुबह लगभग 4 बजे घटी। सबिजयों से लदी ट्रक को ड्राइवर ने दूसरे वाहन को रास्‍ता देने के लिए सड़के एकदम बाई ओर चला गया और गहरी घाटी में जा गिरा। स्‍थानीय नागरिकों के द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंच गई और उसने घायलों को तुरंत अस्‍पताल पहुंचावाया।

एसपी ने मीडिया को यह भी बताया कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल देखभाल के लिए हुबली के KIMS अस्पताल ले जाया गया।

रायचूर में हुई सड़क दुर्घटना में 4 की मौत 10 हुए घायल

वहीं कर्नाटक के रायचूर में एक अलग घटना में, सिंधनूर में एक और सड़क दुर्घटना की सूचना मिली, जहाँ एक वाहन पलट गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। दुर्घटना के बाद, मृतकों की जांच की गई और शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया। सिंधनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन मामले को संभाल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+