सिद्धारमैया बोले- हमने आपको खाना दिया, छत दी और आपने वोट बीजेपी को दिया

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने अजीबोगरीब बयान दिया है। बादामी में एक सभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे हैरानी हो रही है कि आप लोगों ने बीजेपी को वोट क्यों दिया। सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने आप लोगों को खाना दिया, घर दिया और लेकिन आप लोगों ने बीजेपी को वोट दे दिया। कांग्रेस नेता बादामी की चार दिनों की यात्रा पर हैं।

karnataka: Siddaramaiah in Badami, says- I gave you food and shelter but you vote for BJP

सिद्धारमैया ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि लोगों ने बीजेपी को वोट क्यों दिया। खबरें आनी शुरू हो गई हैं कि बीजेपी इस इलाके से लीड कर रही है। पंचायत भवन का निर्माण हमने कराया। हमने आप लोगों को खाना दिया, छत दी लेकिन आपने बीजेपी को वोट दे दिया, मैं हैरान हूं, ऐसा क्यों?'

बादामी पहुंचे थे सिद्धारमैया

बता दें कि सिद्धारमैया के अपने निर्वाचन क्षेत्र में ना पहुंचने पर 'कहां हैं हमारा विधायक' कैंपेन शुरू हो गया था। इस मामले में किरकिरी होने लगी तो कांग्रेस नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। हाल ही में इसी प्रकार का बयान राज्य के सीएम कुमारस्वामी की तरफ से भी आया था। सीएम एचडी कुमारस्वामी ने थर्मल पावर प्लांट के प्रदर्शन कर रहे कर्मियों के सामने झल्लाते हुए कहा था कि अपनी शिकायतें पीएम मोदी को ही बताओ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने साल 2018-19 के अपने विधायक कोटे के दो करोड़ रुपए में से अभी तक केवल 2 लाख ही खर्च किए हैं। इसको लेकर भी उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं। बादामी के लोगों ने कई बार इलाके में कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा लेकिन वे अपने निर्वाचन क्षेत्र नहीं पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+