Karnataka Result: शिवकुमार और सिद्धारमैया ने खड़गे को भेंट किया गुलस्ता, कौन बनेगा कर्नाटक का CM?
Mallikarjuna Khadrge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने दिया जीत का गुलदस्ता भेंट किया है।

Karnataka: दक्षिण में भाजपा का किला ध्वस्त करते हुए कांग्रेस कर्नाटक में निर्णायक जीत हासिल कर चुकी है।.कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में भाजपा की हार हो चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकर कर ली है। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस की तरफ से डीके शिवकुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया की तिकड़ी सरकार बनाने की तैयारी में जुट चुकी है।
इस बीच सामने आई तस्वीर ने सियासी अगले मुख्यमंत्री को लेकर हलचल बढ़ा दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने दिया जीत का गुलदस्ता भेंट किया है।
Congress leaders DK Shivakumar and Siddaramaiah felicitate party national president Mallikarjun Kharge as Congress sweeps #KarnatakaPolls
(Source: AICC) pic.twitter.com/GdBS0Cd4IL
— ANI (@ANI) May 13, 2023
गौरतलब है कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से एक कर्नाटक का मुख्यमंत्री हो सकते हैं। कर्नाटक चुनाव की कमान कांग्रेस की तरफ से डीके शिवकुमार संभाल रहे थे, उन्हें कांग्रेस का उन्हें संकटमोचक भी कहा जाता है। डीके शिवकुमार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी 7 बार के विधायक, कर्नाटक में दिग्गज मंत्री भी रहे हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कांग्रेस को राज्य में मज़बूती देने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications