Karnataka Result: इस चुनाव में गरीबों की जीत हुई, कर्नाटक परिणाम पर बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
Congress: के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने 5 महीने के अंतराल में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में बीजेपी को हराया है। इस बर्ष के अंत में कांग्रेस और भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए लड़ेंगे।

KC Venugopal Karnataka: कर्नाटक चुनाव में मिली जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम 2024 के चुनाव के लिए मील के पत्थर के समान है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा विभाजनकारी राजनीति करती है, वह हर बार सफल नहीं होने वाली है। यह एक स्पष्ट संदेश है, हम कर्नाटक के गरीबों के लिए खड़े हुए, वे अमीरों के लिए खड़े थे। आखिरकार इस चुनाव में गरीबों की जीत हुई।
"This is one of the milestones of the 2024 elections," says Congress general secretary KC Venugopal. #KarnatakaResults https://t.co/RKw9n36cRs pic.twitter.com/0zK7594Bz8
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि कर्नाटक में चुनाव परिणाम ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक भिन्न नैरेटिव सेट किया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने 5 महीने के अंतराल में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में बीजेपी को हराया है। इस बर्ष के अंत में कांग्रेस और भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए लड़ेंगे। 2018 में कांग्रेस ने इन तीनों राज्यों में जीत हासिल की थी, किंतु बाद में दलबदल के बाद वह मध्य प्रदेश में भाजपा से हार गई।
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने शनिवार शाम को विधायक दल की बैठक आहूत की है। चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी कल 14 मई को बेंगलुरु में लगभग दोपहर 12 बजे अपने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications