कर्नाटक: सिद्धारमैया ने खोया आपा, सरेआम अपने कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, Video
Recommended Video
नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने अपने ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, सिद्धारमैया मैसूर के दौरे पर थे। इस दौरान उनसे साथ मौजूद कर्मचारी ने किसी से बात करने की कोशिश की और मोबाइल फोन को सिद्धारमैया के कान के पास लगा दिया, जिसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस कदर भड़क गए कि सबके सामने अपने ही कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ने के बाद कर्मचारी को धक्का देते हुए वे चले गए।

कुछ महीने पहले, कांग्रेस के सीनियर लीडर सिद्धारमैया का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो एक महिला से कहासुनी के बाद उसे धक्का देते और धमकाते दिख रहे थे। वीडियो में सिद्धारमैया महिला पर गुस्सा होकर उनका माइक छीनते दिख रहे थे, इस कोशिश में महिला का दुपट्टा भी उनके हाथ में आ गया। इसके बाद वो महिला को धमकाते हुए चुपचाप होकर बैठ जाने को कहते दिखाई दिए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला सिद्धारमैया के पास एक विधायक के बेटे की शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने अपनी बात कहते हुए गुस्सा दिखाया तो सिद्धारमैया भी तैश में आ गए और उन्होंने कुर्सी पर बैठे-बैठे सामने खड़ी शिकायतकर्ता महिला के हाथों से माइक खींचने का प्रयास किया फिर उसे धमकाते हुए बैठ जाने को कहा। इस दौरान दूसरे नेताओं ने किसी तरह सिद्धारमैया को समझा-बुझाकर बैठाया।
सिद्दारमैया 2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने सिद्धारमैया का बचाव करते हुए कहा था कि माइक छीनने की कोशिश में दुपट्टा उनके हाथ में आया। इसमें उनकी कोई गलत मंशा या सोच नहीं थी। हालांकि, इसपर राजनीति गरमा गई थी। बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा था कि क्या कांग्रेस में एक परिवार की ही इज्जत है और किसी की नहीं। सिद्धारमैया ने जो किया है, वो क्या है? उस पर राहुल गांधी जवाब दें।












Click it and Unblock the Notifications