Karnataka Results: जेपी नड्डा ने स्वीकार की पराजय, कहा- रचनात्मक विपक्ष बनकर आवाज़ बुलंद करेगी BJP
J P Nadda BJP: कर्नाटक के परिणाम पर जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के अगुवाई में लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आवाज बुलंद करेगी।

BJP national president JP Nadda: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस किंग बनकर उभरी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी जीत से उत्साहित हैं। दिल्ली और कर्नाटक समेत देशभर के कांग्रेस कार्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है। दूसरी तरफ भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। मैं कर्नाटक भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और हमारी दृष्टि में विश्वास दिखाने वाले लोगों के लिए धन्यवाद देता हूं।
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के अगुवाई में लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनकी आवाज बुलंद करेगी।
इससे पूर्व कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि हम मंजिल तक नहीं पहुंच सके, हार-जीत बीजेपी के लिए बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत करने वाली भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दुखी होने की आवश्यता नहीं है, हम अपनी हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications