Karnataka Result: पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी का बयान, धर्मनिरपेक्ष मतदाता जुट जाएं, तो BJP को उखाड़ फेकेंगे

AK Antony Congress: पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव का परिणाम नफरत की राजनीति के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत है।

a k antony congress

Karnataka A K Antony: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा बजरंग दल पर प्रतिबंध को बजरंगबली के अपमान से जोड़ने के बावजूद विफल साबित हुई। कांग्रेस अब भाजपा के धार्मिक कार्ड के बिखर जाने पर चुटकी ले रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया है। एंटोनी ने अपने बयान में कहा कि अगर देश के धर्मनिरपेक्ष मतदाता एकजुट हो जाएं, तो 2024 में भाजपा को आसानी से उखाड़ फेंका जा सकता है।

एके एंटनी ने अपने बयान में कहा कि कर्नाटक चुनाव का परिणाम नफरत की राजनीति के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत है। उन्होंने कहा कि यह एक की तरह है कि अगर देश धर्मनिरपेक्ष मतदाता एकजुट हो सकते हैं, तो वह 2024 के चुनाव में मोदी सरकार को आसानी से उखाड़ फेंक सकते हैं।

यह भी पढ़ें Karnataka Election Result: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे हनुमान मंदिर, उठाई बजरंगबली की गदा, कही यह बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+