Karnataka Result 2023: कर्नाटक में जानें कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री? इस वजह से कांग्रेस बनाएगी तीन उपमुख्‍यमंत्री

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। राज्‍य में कांग्रेस बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। जानिए कौन होगा सीएम और क्‍या होगी सरकार की संरचना?

Congress Composition In Karnataka

Congress Composition In Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। कर्नाटक में इस बार कांग्रेस ने मुख्‍यमंत्री के चेहरे के ऐलान के बिना चुनाव लड़ा। कांग्रेस चुनाव जीतने के बाद अब जब राज्‍य में बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि कर्नाटक का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा?

चुनाव के पहले और चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री के पद के प्रबल दावेदार थे। हालांकि सिद्धारमैया और डीके ने पूरे चुनाव के दौरान सीएम बनने के बारे में पूछे गए सवाल पर ये ही जवाब दिया कि कर्नाटक मेंं कांग्रेस की जीत के बाद मुख्‍यमंत्री कौन होगा ये पार्टी आलाकमान द्वारा ही तय किया जाएगा।

जानें कौन संभालेगा सीएम की कुर्सी

वहीं अब चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस सूत्रों की माने तो कर्नाटक की अगली कांग्रेस सरकार के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया होंगे और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार को कांग्रेस सरकार में कई अहम विभाग सौंपे जाएंगे।

बनाए जाएंगे तीन उप मुख्‍यमंत्री

सूत्रों की माने तो कांग्रेस इस बार राज्‍य में तीन उप मुख्‍यमंत्री बनाने की संभावना पर भी विचार कर रही है, जो मुस्लिम, वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय से होंगे।

इस वजह से बनाए जाएंगे तीन डिप्‍टी सीएम

कर्नाटक में तीन प्रमुख समुदायों से उप मुख्‍यमंत्री बनाए जाने की वजह ये है कि कि तीनों समुदायों के मतदाताओं ने कांग्रेस को वोट दिया है। कांग्रेस के सूत्र ने खुलासा किया कि इस बार के चुनाव में मुसलमानों ने विशेष रूप से कांग्रेस को वोट दिया है।

कांग्रेस अंदरूनी लड़ाई से बचना चाहेगी

कई राज्‍यों में बुरी हार और पिछली बार कर्नाटक में एक साल के अंदर ही सत्‍ता गवाने के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक जैसे बड़े राज्य में बड़ी जीत दर्ज की है। देश की सबसे पुरानी पार्टी इस अवसर को आपसी आपसी लड़ाई के कारण ये बड़ा अवसर गवांना नहीं चाहेगी।

सिद्धारमैया को ही कांग्रेस क्‍यों बनाएगी सीएम

कांग्रेस के भीतर कई लोग सिद्धारमैया को उनकी वरिष्ठता के कारण समर्थन दे रहे हैं और यह तथ्य सही भी है क्‍योंकि चुनाव के समय उन्‍होंने घोषणा की है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। सिद्धारमैया ने बार-बार चुनााव में ही बात दोहरााते वोट मांगे थे। याद रहे सिद्धारमैया 9वीं बार विधायक बने हैं।

रविवार को सभी जीते हुए विधायकों की होगी बेंगलुरू में बैठक

रविवार को कांगेस ने सभी विजयी उम्‍मीदवारों को बेंगलुरु बुलाया है जहां कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक होगी। कर्नाटक चुनाव में जीते हुए उम्‍मीदवारों की मुलाकात बेंगलुरु के शांगरी ला होटल में होने वाली है। इसी बैठक में मुख्‍यमंत्री को लेकर निर्णय होगा और अगले सप्ताह में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Recommended Video

    Karnataka Election Result 2023: Chittapur से Kharge के बेटे Priyank हारे या जीते? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+